28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार, IMD का अलर्ट, सबसे सर्द रहेगा दिसंबर

MP Weather: 236 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही जेट स्ट्रीम हवा ने बदला मौसम का मिजाज, दिन-रात का पारा लुढ़का, जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव एमपी में दिसंबर होगा खूब ठंडा...
2 min read
Google source verification
MP Weather

MP Weather: देरी से सही लेकिन दबे पांव ग्वालियर शहर में कड़ाके की सर्दी ने दस्तक दे दी है। वायुमंडल के ऊपर हिस्से में 236 किलोमीटर प्रतिघंटा गति से चल रही जेट स्ट्रीम हवा की वजह से शहर में मौसम का मिजाज ठंडा हो गया। सर्द हवा ने दिन-रात का तापमान सामान्य से नीचे ला दिया है। वहीं ग्वालियर समेत पूरे मध्य प्रदेश में इसका असर नजर आ रहा है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि इस बार दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। तो हाड़ कंपकंपाती इस ठंड के लिए अब तैयार हो जाइए।

शुरू हो गई सर्दी

मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर आने से कड़ाके की सर्दी की शुरुआत हो गई। शुक्रवार को दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे रहने पर गर्म कपड़े निकल आए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो सकता है। वहीं कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आ चुका है, जिसकी वजह से 1 दिसंबर से उत्तर हवा थम सकती है। दो दिन के लिए राहत रहेगी।

दिसंबर रहेगा सबसे ठंडा

लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि इस बार दिसंबर में भी कड़ाके की सर्दी रहेगी। रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाएगा। रात के मुकाबले दिन में अधिक गिरा पारा गुरुवार-शुक्रवार की रात में कश्मीर की सर्द हवा चली। इससे न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। जबकि दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से 25.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस कारण दिन में सर्दी का अहसास रहा। सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने पड़े। सूर्य अस्त के बाद भी सर्दी बढ़ गई।

इस कारण बदला शहर का मौसम

-बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह सिस्टम तमिलनाडु में बारिश करते हुए आगे बढ़ रहा है। यह सिस्टम अपनी हवा को खींच रहा है। इससे उत्तरी हवा की गति बढ़ी है। उत्तरी हवा कश्मीर से अपने साथ ठंडक लेकर आ रही है।

- उत्तर से पश्चिमी की ओर जेट स्ट्रीम हवा चल रही है। यह समुद्र तल से 12.5 किलोमीटर ऊपर है। इस हवा की वजह से वातावरण भी ठंडा होने लगा है।

-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद बर्फबारी हो चुकी है। बर्फबारी की वजह से उत्तरी हवा सर्द हो गई है। हल्की धुंध भी होने से दिन में सर्दी का अहसास रहा।

फसलों के लिए फायदेमंद बाजार में भी आएगी गर्मी

दिन व रात का तापमान सामान्य से नीचे आने की वजह से रबी की फसलों को ज्यादा फायदा होगा। सब्जी के उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। गेहूं, चना, सरसों के लिए भी यह सर्दी फायदेमंद है।

- गर्म कपड़े के बाजार में भी गर्मी आएगी, क्योंकि सर्दी नहीं आने की वजह से गर्म कपड़ों की खरीददारी नहीं हो रही थी, लेकिन अचानक मौसम में आए बदलाव की वजह से बाजार में गर्मी आएगी।

पारे की चाल

समय-तापमान

05.30 -11.2

8.30- 12.2

11.30 -21.8

14.30 -24.6

17:30 -20.6