26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Updates: 28 जून को आएगा मानसून! इस बार ज्याद होगी बारिश

MP Weather Updates: बंगाल की खाड़ी में 20 जून के बाद सिस्टम बनने की संभावना दिख रही है, जिसके चलते पूर्वी शाखा आगे बढ़ सकती है। मानसून 28 जून तक शहर में दस्तक दे सकता है।

2 min read
Google source verification
MP Weather Updates

MP Weather Updates

MP Weather Updates: अरब सागर से आ रही नमी के कारण शहर में बादल छाए रहे। इस कारण धूप नहीं निकली। इससे 5.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से तापमान 38.2 डिग्री पर आ गया। 28 दिन बाद शहर का तापमान 40 डिग्री से नीचे आया है। 13 मई के बाद से पारा 40 डिग्री से ऊपर चल रहा था। इस कारण शहर को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिल गई।

ये भी पढ़ें: होने वाली है मानसून की एंट्री…35 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 11 जून को आसमान साफ होने के आसार जताए हैं। 12 जून से राजस्थान की गर्म हवा का चलना फिर से शुरू होगा। 12 से 15 जून के बीच हीट वेव का अलर्ट जारी है। गर्मी हीट वेव के साथ दबिश देगी। हीट वेव के कारण पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

जमू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। अरब सागर में चक्रवाती घेरा बना है। इस कारण अरब सागर से नमी आ रही है। नमी की वजह से बादल छा गए। शाम को आंधी जैसा मौसम भी हुआ, लेकिन नमी घटने से मौसम में बदलाव नहीं आ सका। बादलों की वजह से दिन में धूप नहीं निकली। इस कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम में हल्की उमस भी रही।

शहर में 28 जून तक दस्तक देगा मानसून

-मानसून की दक्षिण पश्चिम शाखा आगे बढ़ रही है। क्योंकि अरब सागर में सिस्टम बन रहे हैं। बंगाल की खाड़ी में सिस्टम सक्रिय नहीं हो रहे है, जिसके चलते पूर्वी शाखा शांत पड़ी है। इस वजह से ग्वालियर चंबल संभाग में प्री मानसून की हलचल भी शुरू नहीं हो रही है। हवा का रुख पश्चिम दिशा से है। पूर्वी हवा अभी शांत चल रही है।

-जमू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं, लेकिन ये कमजोर हैं, जिसकी वजह से मौसम प्रभावित नहीं हो पा रहा है।

-बंगाल की खाड़ी में 20 जून के बाद सिस्टम बनने की संभावना दिख रही है, जिसके चलते पूर्वी शाखा आगे बढ़ सकती है। मानसून 28 जून तक शहर में दस्तक दे सकता है।