30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MPPSC ने जारी किया SET 2017 का एग्जाम शेड्यूल, 25 फरवरी से परीक्षा

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य पात्रता परीक्षा का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है।शेड्यूल स्रह्य अनुसार स्टेट एलीजिबिलिटी टेस्ट 2017 की परीक्षा 25 फरवरी से शुरू होंगी, जो कि 8 मार्च तक आयोजित होंगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shyamendra Parihar

•

Updated: 17 Jan 2017, 1:43 PM IST

mp set 2017 exam schedule

mp set 2017 exam schedule

ग्वालियर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य पात्रता परीक्षा का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग ने परीक्षा कार्यक्रम को नोटिफिकेशन वेबसाइट पर अपलोड जारी कर दिया है। शेड्यूल स्रह्य अनुसार स्टेट एलीजिबिलिटी टेस्ट 2017 की परीक्षा 25 फरवरी से शुरू होंगी, जो कि 8 मार्च तक आयोजित होंगी।







अनिवार्य विषयों की परीक्षा 25 को
राज्य पात्रता परीक्षा 2017 के एग्जाम 25 फरवरी से शुरू होंगे। 25 फरवरी को अनिवार्य विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 25 फरवरी को ये परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में 12.15 से 1.30 बजे तक आर्ट एंड लॉ क्षेत्र के छात्रों के लिए टीचिंग एंड रिसर्च एप्टीट्यृूड की परीक्षा होगी। वहीं 3.30 बजे से 4.45 बजे की पाली में ये परीक्षा साइंस और कॉमर्स के छात्रों के लिए आयोजित होगी।







ऑप्शनल सब्जेक्ट्स के लिए ये रहा टाइम टेबल
राज्य पात्रता परीक्षा 2017 के लिए छात्रों को एक अनिवार्य विषय के अलावा दो ऑप्शनल सब्जेक्ट्स के पेपर देने होंगे, जो कि 28 फरवरी से शुरू होंगे। सेंकड पेपर 12.15 से 1.30 की शिफ्ट में व थर्ड पेपर दोपहर 2 बजे से 4.30 की शिफ़्ट में होगी।

विषय परीक्षा तारीख
लाइफ साइंस28 फरवरी
पॉलिटिकल साइंस 28 फरवरी

केमिकल साइंस 1 मार्च
सोशियोलॉजी1 मार्च






हिन्दी2 मार्च
फिजिकल साइंस 2 मार्च

कॉमर्स3 मार्च
ज्योग्राफी 3 मार्च

मैथेमेटिकल साइंस4 मार्च
इंग्लिश4 मार्च


लॉ5 मार्च
इकोनोमिक्स 5 मार्च

होम साइंस6 मार्च
इतिहास6 मार्च

संस्कृत7 मार्च
उर्दू 7 मार्च

डिफेंस एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज8 मार्च
फिलोसॉफी8 मार्च
म्यूजिक 8 मार्च

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग