20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

48 घंटे में बदलेगा मौसम, नए पश्चिमी विक्षोभ से पड़ेगी कड़कड़ाती ठंड

ग्वालियर में मौसम बदलनेवाला है। अभी तक यहां तेज ठंड नहीं पड़ी है लेकिन अब राहत का समय खत्म हो गया लगता है। इलाके में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होनेवाला है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दो दिनों में मौसम बदल जाएगा और जल्द ही तेज सर्दी का दौर शुरु हो सकता है।

2 min read
Google source verification
rainmp2.png

ग्वालियर में मौसम बदलनेवाला है

ग्वालियर में मौसम बदलनेवाला है। अभी तक यहां तेज ठंड नहीं पड़ी है लेकिन अब राहत का समय खत्म हो गया लगता है। इलाके में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होनेवाला है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दो दिनों में मौसम बदल जाएगा और जल्द ही तेज सर्दी का दौर शुरु हो सकता है।

मौसम को प्रभावित करने वाले चक्रवातीय घेरे कमजोर पड़ गए हैं। इस कारण आसमान साफ हो गया। धूप निकलने से अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस (डिसे) का उछाल आया, जिससे दिन में ठंडक घट गई। तापमान सामान्य से 0.3 डिसे अधिक रहा। इससे धूप की चुभन बढ़ गई।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में उत्तरी हवा दस्तक दे सकती है, जिससे रात में ठंड बढ़ सकती है। 11 दिसंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। उसके बाद रात का तापमान स्थिर हो सकता है। ठंडक भी कम होगी।

अरब सागर में बने चक्रवातीय घेरा व बंगाल की खाड़ी में आए तूफान की वजह से हवा में नमी आ रही थी। इस नमी के कारण शहर में दिन व रात में बादल छा रहे थे। साथ ही हल्के से मध्यम कोहरा भी छाया। बादल व कोहरे के कारण न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिसे के बीच स्थिर रहा। इससे रात में ठंडक नहीं है। जबकि दिसंबर कड़ाके की ठंड के लिए जाना जाता है।

इस बार अब तक आठ डिग्री सेल्सियश तक तापमान नहीं आया है। इस कारण कड़ाके क ठंड का सामना नहीं हुआ है। दिसंबर के एक हफ्ते में दो पश्चिमी विक्षोभ आ चुके हैं। गत दिवस अधिकतम तापमान 24.7 डिसे दर्ज हुआ था। वहीं न्यूनतम तापमान 13.3 डिसे दर्ज किया गया।

ये सिस्टम सक्रिय, इस कारण उत्तरी हवा नहीं चल सकी
- अरब सागर में चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। पश्चिमी बंगाल में भी एक चक्रवातीय घेरा बना हुआ। इस कारण उत्तरी हवा नहीं चल रही है, लेकिन ये सिस्टम 10 दिसंबर तक कमजोर पड़ जाएंगे। इससे हवा का रुख बदलेगा।

— 11 से 12 दिसंबर के बीच उत्तरी हवा चल सकती है। इससे रात के तापमान में तीन से चार डिसे की गिरावट आ सकती है। नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, वह कमजोर है, जिसकी वजह से बादल नहीं छाएंगे, लेकिन उत्तरी हवा शांत रहेगी।

यह भी पढ़ें: गांधीसागर में चंबल की लहरों पर सवारी का लुत्फ