2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांधीसागर में चंबल की लहरों पर सवारी का लुत्फ

एमपी में इन दिनों टूरिस्टों के लिए कई सुविधाएं जुटाई जा रहीं हैं। इंदौर और इसके आसपास के धार्मिक स्थानों उज्जैन और ओंकारेश्वर में रोज लाखों लोग आते हैं। इन टूरिस्टों को ध्यान में रखते हुए मंदसौर के पास गांधी सागर फ्लोटिंग फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। मप्र पर्यटन बोर्ड द्वारा इस फ्लोटिंग फेस्टिवल का संचालन किया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंदसौर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 9 Dec 2023, 2:21 PM IST

gandhisagar.png

टूरिस्टों के लिए कई सुविधाएं जुटाई

एमपी में इन दिनों टूरिस्टों के लिए कई सुविधाएं जुटाई जा रहीं हैं। इंदौर और इसके आसपास के धार्मिक स्थानों उज्जैन और ओंकारेश्वर में रोज लाखों लोग आते हैं। इन टूरिस्टों को ध्यान में रखते हुए मंदसौर के पास गांधी सागर फ्लोटिंग फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। मप्र पर्यटन बोर्ड द्वारा इस फ्लोटिंग फेस्टिवल का संचालन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: न्यू इयर का सबसे सस्ता महज 15 हजार का पैकेज

महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन आनेवाले लोगों की संख्या काफी बढ़ी है। उज्जैन आ रहे पर्यटक इंदौर व ओंकारेश्वर भी जाते हैं। काफी संख्या में आ रहे इन लोगों की सुविधा के लिए गांधीसागर बांध क्षेत्र में पर्यटन की गतिविधियां चलाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: सिंधिया ने बिना अधिकार बिल्डर को बेच दी जमीन, कोर्ट ने लगाई रोक

यहां जल, थल और नभ की एडवेंचर गतिविधियां चल रहीं हैं। 27 अक्टूबर से चल रहे मंदसौर गांधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल में चंबल के बैकवाटर और आसपास के प्राकृतिक स्थानों पर पर्यटकों के लिए लग्जरी टेंट्स आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रहीं हैं।

यह भी पढ़ें: 800 सौ रुपए महंगे हुए चावल, अभी और बढ़ेगे दाम

यहां इंडोर और आउटडोर स्पोर्ट्स भी चल रहे हैं। मप्र टूरिज्म बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर युवराज पडोले ने बताया कि डेम के बैकवाटर के किनारे फारेस्ट रिट्रीट यानि टेंट सिटी बनाई गई है। फ्लोटिंग फेस्टिवल में पर्यटकों के लिए
फ्लोटिंग स्टेज, फ्लोटिंग मार्केट, कायकिंग, बनाना बोट राइड, जेट स्की आदि की सुविधा है। यहां लाइव म्यूजिक, एडवेंचर एक्टिविटीज, ड्यो साइकिल राइड के साथ जंगल सफारी और बर्ड वाचिंग का भी मौका मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: घने कोहरे और तेज ठंड के आगोश में एमपी, जानिए कब तक कंंपकंपाएगी सर्दी

गांधीसागर में महोत्सव के बाद भी साहसिक गतिविधियां जारी रहेंगी। पर्यटकों के लिए करीब 3 माह तक टेंट सिटी की सुविधा मिलेगी, गांधीसागर में रिसोर्ट भी बनाए गए हैं। रोमांचक साहसिक गतिविधियों का लुत्फ
उठाने यहां रोज हजारों एडवेंचर प्रेमी आ रहे हैं।