2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न्यू इयर का सबसे सस्ता महज 15 हजार का पैकेज

दुनियाभर में इंदौरी खाने-पीने के शौकीन माने जाते हैं पर ये घूमने के भी दीवाने हैं। क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों लगनेवाली हैं और ऐसे समय हर कोई बाहर जाने के लिए बेकरार है। लोग बड़ी संख्या में ट्रैवल एजेंट से बुकिंग करवा रहे हैं। कई लोगों की तो एक-दो महीने पहले ही बुकिंग हो चुकी है। आने वाले समय के लिए इंक्वायरी हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 9 Dec 2023, 12:04 PM IST

bali.png

एक-दो महीने पहले ही बुकिंग हो चुकी

दुनियाभर में इंदौरी खाने-पीने के शौकीन माने जाते हैं पर ये घूमने के भी दीवाने हैं। क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों लगनेवाली हैं और ऐसे समय हर कोई बाहर जाने के लिए बेकरार है। लोग बड़ी संख्या में ट्रैवल एजेंट से बुकिंग करवा रहे हैं। कई लोगों की तो एक-दो महीने पहले ही बुकिंग हो चुकी है। आने वाले समय के लिए इंक्वायरी हो रही है। यहां न्यू इयर का सबसे सस्ता महज 15 हजार का पैकेज है तो कहीं घूमने के 5 लाख भी लग रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सिंधिया ने बिना अधिकार बिल्डर को बेच दी जमीन, कोर्ट ने लगाई रोक

ठंड में डोमेस्टिक और इंटरनेशनल टूरिज्म खासा उछाल पर है। ठंडे डेस्टिनेशन के मुकाबले सामान्य मौसम वाले डेस्टिनेशन पर लोग जाना पसंद कर रहे हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक सालभर में इस समय लोग ज्यादा घूमने जा रहे हैं। अभी टूरिज्म का दौर और तेजी से बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें: 800 सौ रुपए महंगे हुए चावल, अभी और बढ़ेगे दाम

जानकारों के मुताबिक इस साल के मुकाबले दिसंबर-जनवरी में करीब 20 से 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी जा रही है। ठंड के दिनों में राजस्थान, गुजरात, गोवा और दक्षिण भारत के कई स्थानों पर लोग घूमने जा रहे हैं। राजस्थान में जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, रणथंभौर जैसी जगह के अलावा गुजरात के कच्छ, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, गिर, वडोदरा और अहमदाबाद तो दक्षिण के केरल, उन्नाव, त्रिवेंद्रम जैसी जगहों पर लोग जाना पसंद कर रहे हैं।

ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया, एमपी-सीजी के अध्यक्ष हेमेन्द्र जादौन बताते हैं कि ठंड में बड़ी संख्या में इंदौर के लोग घूमने के लिए जा रहे हैं। ये समय ट्रेवल इंडस्ट्री के लिए पिक पर माना जा रहा है। क्रिसमस से लेकर 31 दिसंबर और नए साल में छुट्टियां होने से अभी से लोग बुकिंग करवा रहे हैं। इस अवधि में साल में सबसे ज्यादा लोग घूमने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: घने कोहरे और तेज ठंड के आगोश में एमपी, जानिए कब तक कंंपकंपाएगी सर्दी

डोमेस्टिक पैकेज 15 हजार से शुरू
वियतनाम, बाली, सिंगापुर, मलेशिया, थाइलैंड, दुबई, ओमान, मॉरिशस, मालदीव इंटरनेशनल टूर के खासे पसंद किए जा रहे हैं। डोमेस्टिक टूर हो या इंटरनेशनल दोनों टूर के लिए शहर के ट्रैवल एजेंट बड़ी संख्या में पैकेज बुक कर रहे हैं। इसमें फ्लाइट अन्य ट्रांसपोर्ट से लेकर ठहरने आदि की सुविधा होती है। डोमेस्टिक पैकेज 15 हजार से शुरू होकर डेढ़ से दो लाख रुपए प्रति व्यक्ति तक होता है। इसी तरह इंटरनेशनल टूर पैकेज की शुरुआत 40 हजार से होती है जो 4 से 5 लाख तक भी जाती है।