2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घने कोहरे और तेज ठंड के आगोश में एमपी, जानिए कब तक कंंपकंपाएगी सर्दी

एमपी में मौसम के सख्त तेवर बरकरार हैं। पूरे राज्य में कड़ाके ठंड पड़ रही है। बादल छंटने से आसमान साफ हो गया है। इससे ठंड और बढ़ गई है। इधर शनिवार को सुबह से राजधानी कोहरे के आगोश में है। भोपाल के अधिकांश हिस्सों में ऐसा घना कोहरा छाया कि हाथ को हाथ नहीं सूझ रहा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 9 Dec 2023, 8:35 AM IST

fog_bhopal.png

एमपी में मौसम के सख्त तेवर बरकरार

एमपी में मौसम के सख्त तेवर बरकरार हैं। पूरे राज्य में कड़ाके ठंड पड़ रही है। बादल छंटने से आसमान साफ हो गया है। इससे ठंड और बढ़ गई है। इधर शनिवार को सुबह से राजधानी कोहरे के आगोश में है। भोपाल के अधिकांश हिस्सों में ऐसा घना कोहरा छाया कि हाथ को हाथ नहीं सूझ रहा।

एमपी में तेज ठंड पड़ रही है। शुक्रवार को कई शहरों में दिन और बाद में रात के टेम्प्रेचर में भी जोरदार गिरावट हुई। ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान 25 डिग्री से कम रहा और रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियश के नीचे आ गया है।

दो दिन कंपकंपाएगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार 10 दिसंबर तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इस प्रकार अगले 2 दिन ऐसी ही सर्दी बनी रहेगी। अगले दो दिन धुंध और बादल छाए रहेंगे। आलम ये है कि दिन में भी अलाव जलने लगे हैं, लोगों को ठंड भगाने के लिए आग की तपिश का सहारा लेना पड़ रहा है।

बीत दिनों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई है। इसके बाद ठंड बढ़ गई है। तेज सर्दी से ठिठुरन बढ़ गई है जिससे जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने दो दिन बाद वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के सक्रिय होने की बात कही है। इससे प्रदेश में बारिश होने का भी अनुमान है। इस बीच प्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा भी छाया रहेगा।

यह भी पढ़ें: शिखर पहाड़िया के साथ महाकाल की पूजा करने पहुंची जान्हवी कपूर