23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नर्स का आरोप- डॉक्टर और बाबू बनाना चाहते हैं शारीरिक संबंध, दोनों भाजपा नेताओं के रिश्तेदार हैं, इसलिए नहीं हो रही कार्रवाई

ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के डॉक्टर प्रवेश भदोरिया और अस्पताल के बाबू कांता प्रसाद पर महिला नर्स ने शारिरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। बता दें कि, डॉ. भदौरिया केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के रिस्तेदार हैं, तो बाबू खुद को पूर्व मंत्री इमरती देवी का रिश्तेदार बताता है।

2 min read
Google source verification
News

नर्स का आरोप- डॉक्टर और बाबू बनाना चाहते हैं शारीरिक संबंध, दोनों भाजपा नेताओं के रिश्तेदार हैं, इसलिए नहीं हो रही कार्रवाई

ग्वालियर/ मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित जयारोग्य अस्पताल के डॉक्टर और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के भानजे दामाद डॉ. प्रवेश भदौरिया पर अस्पताल की महिला नर्स ने मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। नर्स का कहना है कि, डॉक्टर उसपर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं उनकी ओर से बात न मानने पर वो मुझे मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहे हैं। हमेशा धमकी देते रहते हैं कि, 'अगर मेरी बात न मानी, तो सस्पेंड करा दूंगा।' नर्स का कहना है कि, उसने इस संबंध में ग्वालियर SP ऑफिस जाकर भी शिकायत करने का प्रयास किया, लेकिन वहां से भी अब तक कोई कारर्वाई नहीं हुई।

पढ़ें ये खास खबर- टोटल लॉकडाउन में खूनी संघर्ष : पुलिस की सख्ती के बीच दो गुटों में चले तलवार-चाकू, 1 की मौत, 7 गंभीर घायल


बाबू भी डॉक्टर के साथ मिला है, खुद को बताता है पूर्व मंत्री का दामाद

नर्स के आरोप के मुताबिक, जयआरोग्य अस्पताल का एक बाबू कांता प्रसाद भी डॉक्टर के साथ मिला हुआ है। डॉक्टर के कहने पर ही वो भी मुे लगातार प्रताड़ित करता है। नर्स के मुताबिक, ये कर्मचारी भी खुद को पूर्व मंत्री इमरती देवी का दामाद बताता है और कहता है कि, 'तुम कहीं भी शिकायत करके उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती।' नर्स ने बताया कि, बीते 5 दिन पहले उसने इस संबंध में शिकायत की थी। लेकिन, केंद्रीय मंत्री और पूर्व मंत्री से रिश्तेदारी का हवाला सुनते ही कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहा।

पढ़ें ये खास खबर- शायर मंजर भोपाली के घर एक माह का बिजली बिल पहुंचा 36 लाख, शायराना अंदाज में सीएम शिवराज से पूछा- कैसे भरें?


डॉक्टर भदौरिया बोले- 'मैं उस महिला को जानता तक नहीं'

वहीं, दूसरी तरफ जेएएच के डॉक्टर प्रवेश भदौरिया का कहना है कि, 'मैं उस महिला को जानता तक नहीं हूं।' उनका कहना है कि, 'जब से ब्लैक फंगस के दलाल चेतन सविता को JAH में पकड़वाया था, तभी से उनके खिलाफ झूठी शिकायतें हो रही हैं। रही बात केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार होने की, तो ये बात मैंने अब तक किसी को बताई ही नहीं हैं। 24 में से 16 से 18 घंटे काम करता हूं, बस मेरी यही एक पहचान है।'


सोशल मीडिया पर महिला ने किया ये पोस्ट

दरअसल, आज (सोमवार) सुबह से ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो और पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें जयारोग्य अस्पताल के गायनिक डिपार्टमेंट में पदस्थ एक महिला नर्स आरोप लगा रही है कि, उसे अस्पताल के ही एक डॉक्टर और बाबू शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं। उनकी बात न मानने पर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।इस दौरान महिला का ये भी कहना है कि, वो इस संबंध में पुलिस को भी शिकायत कर चुकी है, लेकिन आरोपियों के रसूक होने के कारण उनपर कार्रवाई नहीं की जा रही। नर्स के मुताबिक, 'डॉ. प्रवेश सिंह, केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की भानजी के पति हैं। साथ ही, कांता प्रसाद मगरैया खुद को पूर्वमंत्री व सिंधिया समर्थक इमरतीदेवी का रिश्तेदार बताता है। ऐसे में कोई भी इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा। लेकिन, मैं नहीं डरती हूूं, इसलिए सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठा रही हूं।'

कोरोना वैक्सीन से जुड़े हर सवाल का जवाब - जानें इस वीडियो में