26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोटल लॉकडाउन में खूनी संघर्ष : पुलिस की सख्ती के बीच दो गुटों में चले तलवार-चाकू, 1 की मौत, 7 गंभीर घायल

जबलपुर में टोटल लॉकडाउन के बीच दो गुटों में हुआ खूनी संघर्ष।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 7 Jun 2021, 2:04 PM IST

News

टोटल लॉकडाउन में खूनी संघर्ष : पुलिस की सख्ती के बीच दो गुटों में चले तलवार-चाकू, 1 की मौत, 7 गंभीर घायल

जबलपुर/ मध्य प्रदेश के जबलपुर में कोरोना संक्रमण के चलते रविवार रात को जहां कोरोना कर्फ्यू की सख्ती और चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर थी उसी दौरान रविवार रात को दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हाे गया। बदमाश दो छाना क्षेत्रों के बीच घंटों विवाद करते रहे। तिलवारा क्षेत्र से शुरू हुआ मारपीट और बलवा का प्रकरण देर रात गढ़ा इलाके में आकर खूनी संघरष में बदल गया। दोनों पक्षों के बदमाश एक-दूसरे पर तलवार, रॉड, चाकू और लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े। घटना में 18 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पढ़ें ये खास खबर- शायर मंजर भोपाली के घर एक माह का बिजली बिल पहुंचा 36 लाख, शायराना अंदाज में सीएम शिवराज से पूछा- कैसे भरें?


शनि मंदिर के पास चक्रवर्ती भाइयों ने कर दिया हमला

बता दें कि, गढ़ा क्षेत्र के गौतम मढ़िया के नजदीक हने वाले चक्रवर्ती और सड़क के दूसरी ओर रहने वाले सौरभ ठाकुर के बीच लॉकडाउन के दौरान से रंजिश चल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद तेज आवाज में सौरभ ठाकुर द्वारा साउंड सिस्टम बजाने को लेकर विवाद शुरु हुआ था। इसी को लेकर दोनों के बीच कई बार कहासुनी हो चुकी थी। रविवार रात करीब 9 बजे 22 वर्षीय सौरभ ठाकुल अपने दोस्त आकाश पटेल और राहुल ठाकुर के साथ बाइक से तिलवारा नर्मदा दर्शन के लिए निकला था। इसकी जानकारी चक्रवर्ती परिवार के नितिन, करन, सचिन को लगी, तो वो अन्य तीन-चार दोस्तों को लेकर शनि मंदिर के पास पहुंचे और सौरभ को रोक लिया। आरोपी लाठी, डंडे, लोहे की रॉड से लैस थे और नितिन का इशारा पाते ही सौरभ और उसके दोस्तों पर हमलावर हो गए। तीनों ने किसी तरह खेतों में दौड़ लगाकर अपनी जान बचाई। इस दौरान आरोपियों ने सौरभ ठाकुर की बाइक भी तोड़ दी।

पढ़ें ये खास खबर- सिरफिरे युवक ने घर में खुद को बंद कर लगाई आग, आग की चपेट में आया सिलेंडर फटने से गिरी घर की दीवारें


फोन कर परिवार और दोस्तों को बुलाया, फिर शुरु हुआ खूनी संघर्ष

खेतों से जान बचाकर भागा सौरभ ठाकुर अपने दोस्तों के साथ तिलवाराघाट के भाऊ आश्रम में छिप गया। यहीं से उसने फोन पर चक्रवर्ती भाइयों के हमले की सूचना अपने परिवार को दी। पीली बिल्डिंग शारदा चौक निवासी विवेक झारिया (18), वैभव पटेल, रंजीत सिंह, नितिन चक्रवर्ती, रोहित झारिया, यश केवट सहित अन्य के साथ तिलवाराघाट पहुंचे। वहां से सौरभ, आकाश व राहुल को सुरक्षित लेकर तिलवारा थाने पहुंचे यहां उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि, तिलवारा थाने से सौरभ ठाकुर समेत दोस्त विवेक झारिया और अन्य सीधे गौतम मढ़िया चक्रवर्ती परिवार को सबक सिखाने पहुंचे। सभी लाठी-डंडे और तलवारों से लेस थे। यहां पहले से ही चक्रवर्ती परिवार भी तैयार बैठा था। यहां रात करीब 11 बजे एक बार फिर दोनों पक्षाें के बीच खूनी झड़प शुरु हो गई।


आधे घंटे तक बीच सड़क पर चले तलवार-चाकू और लाठियां, पुलिस को पता नहीं चला

एक तरफ तो लॉकडाउन का पालन कराने के लिये पुलिस अपनी मुस्तैदी का दावा करती है, तो वहीं, गौतम मढ़िया में सरेराह करीब आधे घंटे तक खूनी संघर्ष होता रहा, लेकिन पुलिस को इस घटना की भनक तक नहीं लगी। चक्रवर्ती परिवार के सचिन चक्रवर्ती, नितिन चक्रवर्ती, गोपाल चक्रवर्ती, करण चक्रवर्ती, रंजीत चक्रवर्ती, विक्की उर्फ अरुण चक्रवर्ती, तरुण चक्रवर्ती एवं अम्मू तथा अन्य पांच-सात लोगों ने मिलकर विवेक झारिया (18) को सिर, चेहरे, गर्दन पर लाठी, रॉड और चाकू से कई वार किये, जिससे विवेक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वैभव पटेल, आकाश पटेल, रंजीत सिंह, नितिन चक्रवर्ती, रोहित झारिया, यश केवट आदि भी घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पढ़ें ये खास खबर- 1 दिन पहले घर से लापता हुई 9 साल की मासूम, भुसे के ढेर में दबा मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, इलाके में तनाव


सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

विवाद की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गढ़ा पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया और शव को पोस्टपार्टम के लिये भेज दिया। इसके साथ ही घटना स्थल पर पड़े कई हथियारों को जब्त किया। मौके पर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा, एएसपी सिटी साउथ गोपाल खांडेल, डीएसपी तुषार सिंह, सीएसपी गोरखपुर आलोक शर्मा और एफएसएल टीम भी पहुंच गई। पुलिस तफ्तीश के मुताबिक, पूरा मामला घटना स्थल के पास एक दूध डेयरी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल, पुलिस अभी सीसीटीवी की जांच में जुटी हुई है।

कोरोना वैक्सीन से जुड़े हर सवाल का जवाब - जानें इस वीडियो में