26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

1 दिन पहले घर से लापता हुई 9 साल की मासूम, भुसे के ढेर में दबा मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, इलाके में तनाव

शनिवार को घर से गायब हुई एक 9 साल की बच्ची का शव बरामद किया गया, पुलिस को दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, घटना जिले के तेंदूखेड़ा की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नरसिंहपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 6 Jun 2021, 1:10 PM IST

News

1 दिन पहले घर से लापता हुई 9 साल की मासूम, भुसे के ढेर में दबा मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, इलाके में तनाव

नरसिंहपुर/ मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में एक बार फिर हुई एक हृदय विदारक घटना ने शहर को झकझोर कर रख दिया है। दरअसल, यहां शनिवार को घर से अचानक लापता हुई 9 साल की मासूम बच्ची का घर के पड़ोस में खाली पड़े मकान में भुसे के ढेर में दबा हुआ शव मिला है। मामला सामने आने के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

पढ़ें ये खास खबर- कांग्रेस के मिशन 2023 का आगाज : इन क्षेत्रों पर किया खास फोकस, बीजेपी बोली- युवाओं का भविष्य खत्म करने पर तुले कमलनाथ

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

पुलिस अधीक्षक बोले- दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी

घटना नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा इलाके की है। जहां एक मासूम बच्ची का मृत अवस्था में घर के बगल में सूने पड़े मकान में भूसे के ढेर में दबा हुआ शव बरामद हुआ है। बच्ची का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने के बाद से ही क्षेत्र में भारी तनाव का माहौल है, जिसे संभालने के लिये मौके पर नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक, एडिशनल एसपी, एसडीओपी समेत भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही, गुस्साए लोगों को आआश्वासन दिया जा रहा है कि, जल्द से जल्द मामले की तह तक जाकर उसे सुलझाया जाएगा। साथ ही, दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।


आरोपी की तलाश में पुलिस की 10 टीमें

शव मिलने के बाद शुरुआती पड़ताल में पुलिस को बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या का संदेह हो रहा है। साथ ही, इलाके में रहने वाले एक युवक पर इस घटना को अंजाम देने का संदेह भी हो गया है। शनिवार तक इलाके में ही दिखाई देने वाला आरोपी फिलहाल मौके से फरार है। हालांकि, पुलिस द्वारा आरोपी के परिवार को कस्टडी में ले लिया है। इसके साथ ही, आरोपी की तलाश में पुलिस अधीक्षक ने तत्काल 10 टीमें तैयार कर संदेहास्पद हर एक इलाके में छापामारी करने के आदेश जारी कर दिये हैं।


छावनी में तब्दील हुआ इलाका

वहीं, इलाके के लोगों को समझाइश देते हुए पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने कहा कि, पुलिस की पहली प्राथमिकता है कि, आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसे फांसी के फंदे तक पहुंचाएं। फिलहाल, क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने भी हालात नियंत्रण में रखने के लिये पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है।