
ग्वालियर। कोरोनाकाल में अब मरीजों की बढ़ते ही अस्पतालों में सबसे ज्यादा ऑक्सीजन सिलेंडर का संकट बढ़ गया है। सबसे ज्यादा परेशानी जेएएच में आने लगी है। जेएएच में जहां मार्च माह तक हर दिन 150 ऑक्सीजन की खपत होती थी, वहीं संक्रमण बढ़ते ही जुलाई तक खपत 800 तक आ गी, लेकिन पिछले डेढ़ माह से जैसे ही कोरोना बेकाबू होने लगा तो यह संख्या और भी बढ़ गई। अब हालात यह है कि हर दिन 1200 तक सिलेंडरों की खपत हो रही है। वहीं आने वाले समय में इन सिलेंडरों की मांग तेजी से बढ़ने वाली है।
इस संकट को देखते हुए प्रशासन और जेएचएच प्रबंधन ने बैठकर आक्सीजन सप्लाई बढ़ाने के लिए तीन अन्य कंपनियों से अनुबंध कर लिया है। जिससे अब यहां पर ऑक्सीजन की सप्लाई मांग के मुताबिक मिलती रहेगी। जेएएच में सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल में संभागभर के मरीज इलाज के लिए भर्ती हो रहे हैं। वहीं आइसोलेशन वार्ड का भी यही हाल है। इसके लिए ऑक्सीजन की काफी जरूरत यहां पड़ती है।
आइसोलेशन वार्ड में कमी
संक्रमण के बढ़ते ही आठ दन पहले जेएएच के आइसोलेशन वार्ड में रात के समय ऑक्सीजन सिलेंडरों की काफी कमी हो गई है। इसको देखते हुए रातों रात ही सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल से कुछ सिलेंडर मंगाने के बाद आइसोलेशन में व्यवस्था की गई। उसे के बाद से ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए दूसरी कंपनी से भी संपर्क शुरू हो गया था।
आक्सीजन की मांग बढ़ी
जेएएच के अधीक्षक डा. आरकेएस धाकड़ का कहना है कि संक्रमण बढ़ते ही अब आक्सीजन सिलेंडर की मांग काफी बढ़ गई है। इसको देखते हुए प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा करके तीन अन्य फर्मों से अनुबंध किया है। इससे आने वाले दिनों में सप्लाई बढ़ने पर कमी नहं आ सकेगी।
Published on:
14 Sept 2020 04:03 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
