
ग्वालियर. पति की मौत के बाद महिला ने जिस दोस्त पर भरोसा किया वो दरिंदा निकला। दोस्त ने उसे शादी करने का झांसा दिया और 8 महीने तक लिव इन रिलेशन में रहकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अब जब शादी करने का वक्त आया तो शादी के वादे से मुकर गया। आरोपी के द्वारा शादी करने से इंकार करने पर पीड़िता ने अपने साथ हुई ज्यादती की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला ग्वालियर का है।
विधवा से विश्वासघात
पूरा मामला ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाना इलाके का है। जहां रहने वाली एक 38 साल की विधवा महिला के साथ राजेन्द्र जाटव नाम के व्यक्ति ने प्यार का नाटक किया और उसकी आबरू तार-तार करता रहा। पीड़िता ने पुलिस में जो शिकायत दर्ज कराई है उसके मुताबिक उसके पति की 5 साल पहले मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद उसकी पहचान फेसबुक पर राजेन्द्र जाटव नाम के युवक से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई और इसी दौरान आरोपी राजेन्द्र ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। आरोपी ने विधवा महिला को शादी करने का झांसा दिया और उसे अपने साथ करीब 8 महीने तक लिव इन रिलेशन में रखा। इस दौरान शादी का वादा कर आरोपी ने कई बार महिला की आबरू तार-तार की।
शादी से मुकरा तो हुआ धोखे का एहसास
पीड़िता ने बताया कि कई दिनों तक लिव इन में रहने के बाद जब बीते दिनों उसने राजेन्द्र पर शादी का दबाव बनाया तो राजेन्द्र ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। आरोपी राजेन्द्र के वादे से मुकरने पर महिला को अपने साथ हुई ज्यादती का एहसास हुआ और वो शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लिया और आरोपी राजेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है।
देखें वीडियो- यात्री को आया माइनर अटैक, महिला जवान ने दी सीपीआर
Published on:
28 Feb 2023 07:16 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
