
ग्वालियर. ग्वालियर में एक पापी पुजारी को पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पापी पुजारी के खिलाफ महिला ने रेप की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। महिला का आरोप है कि पुजारी ने बेहोश कर उसका रेप किया और उसके अश्लील वीडियो बना लिए थे जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वो उसे बार-बार अपनी हवस का शिकार बना रहा था। आरोपी महिला पर पति को तलाक देने और उससे शादी के लिए भी दबाव बनाता था।
गंगाजल कहकर पिलाई नशे की दवा
शहर के आदित्यपुरम में रहने वाली शादीशुदा महिला ने पुलिस शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि वो एक पास के ही एक मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए जाती थी। वहां पूजा करने वाला पुजारी गजेन्द्र कटारे उस पर बुरी नजर रखता था। 10 जनवरी 2023 को उसे घर पर पूजा करानी थी तो उसने पुजारी गजेन्द्र को पूजा पाठ के लिए बुलाया। वो घर पर अकेली थी इसी बात का पुजारी ने फायदा उठाया और आते ही उससे कहा कि ये गंगाजल पी लो हर समस्या दूर हो जाएगी उसने जैसे ही पानी पीया तो वो बेहोश हो गई और जब होश में आई तो शरीर पर कपड़े नहीं थे।
ब्लैकमेल कर बार-बार लूटी आबरू
पीड़िता के मुताबिक आरोपी गजेन्द्र ने रेप करते वक्त उसके अश्लील फोटो और वीडियो ले लिए थे। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वो बार-बार उसे मिलने बुलाने लगा और कई बार उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं अब आरोपी उस पर दबाव बना रहा था कि पति को तलाक देकर उससे शादी करूं। दो दिन पहले तो मंदिर में जबरदस्ती उसके गले में माला पहना दी और मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद उसने हिम्मत जुटाकर पति को पूरी बात बताई और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पुजारी गजेन्द्र कटारे को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
देखें वीडियो- कलेक्टर का एंग्री अवतार, गुंडे को जमकर हड़काया
Published on:
25 Mar 2023 03:49 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
