
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के ग्वालियर आने के रूट और तारीख में बदलाव हुआ है। अभी तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन इसके 22 फरवरी की जगह 25 फरवरी या 2 मार्च को आने की संभावना है। साथ ही पहले दतिया होकर आ रही यात्रा का रूट मुरैना से ग्वालियर आने का है। यहां से शिवपुरी, गुना की ओर जाएगी। पहले यात्रा झांसी, दतिया से ग्वालियर आ रही थी।
अब संभावित तारीखें 25 फरवरी व 2 मार्च
शनिवार को ग्वालियर पूर्व के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई और उसके बाद महापौर निवास पर पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में राहुल गांधी की यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की। भारत जोड़ो न्याय यात्रा 22 फरवरी को ग्वालियर नहीं आएगी। अब संभावित तारीखें 25 फरवरी व 2 मार्च दी गई है। बैठक में करीब 900 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शहर अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, सुरेंद्र यादव, राम पांडे, दुष्यंत साहनी, गोपीलाल भारती मौजूद थे।
Updated on:
18 Feb 2024 10:36 am
Published on:
18 Feb 2024 10:35 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
