
ग्वालियर. देशभर के अलग अलग राज्यों में एक बार फिर कोरोना अपने पैर पसारते नजर आ रहा है। एक बार फिर से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। कोरोना संक्रमण बढ़ते मामलों को देखते हुए अब रेलवे ने यात्रियों की फिक्र करना शुरू कर दी है और गाइडलाइन जारी की है जिसमें यात्रियों से अपील की गई है कि प्रोटोकॉल के अनुसार यात्री मास्क लगाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें ।
रेलवे ने जारी की गाइडलाइन
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए रेल मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी की है। रेलवे ने अपने आदेश में कहा कि ट्रेन में यात्रा करते वक्त यात्री मास्क जरुर लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष तौर पर ध्यान रखें। इतना ही नहीं यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर छोड़ने व रिसीव करने जाने वाले लोग भी मास्क जरुर लगाएं जिससे कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोका जा सके। इसके साथ ही कोविड प्रोटोकॉल की अन्य गाइडलाइन का पालन करना भी अनिवार्य किया जा रहा है।
20 दिन में मिले 76 नए केस
बता दें कि ग्वालियर शहर में बीते 20 दिनों कोरोना के 76 नए संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। मंगलवार को 444 लोगों ने कोरोना की जांच कराई थी जिनमें से 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। मई के महीने में अभी तक की ये सबसे बड़ी संख्या है। जबकि मंगलवार को दो कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। बता दें कि इससे पहले 29 अप्रैल को 11 मरीज सामने आए थे लेकिन उसके बाद कोरोना के मरीजों की संख्या में कमी आई थी लेकिन मंगलवार 10 मई को एक बार फिर सात मरीज एक साथ मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
Published on:
11 May 2022 08:33 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
