6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, कमरे में एक लड़के के साथ मिलीं 3 लड़कियां

सिटी सेंटर इलाके की होटल में पुलिस ने छापेमारी करते हुए 3 लड़कियों व एक लड़के को संदिग्ध हालत में पकड़ा है, पुलिस युवक-युवतियों से पूछताछ कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
gwl_sexracket.jpg

ग्वालियर में पुलिस ने शहर के एक होटल पर छापेमारी करते हुए एक युवक के साथ तीन लड़कियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। पुलिस फिलहाल तीनों युवतियों व पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है। सिटी सेंटर इलाके की एक होटल में ये सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था जिसके बारे में पुलिस अधिकारियों को मुखबिर से सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

होटल के कमरे में मिले युवक-युवती
CSP हिना खान ने बताया कि शिकायत मिली थी कि सिटी सेंटर इलाके की होटल पर्ल इन में लंबे समय से सेक्स रैकेट जैसी गतिविधियां चल रही हैं। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया था और इसी के बाद थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ होटल में छापेमारी की तो होटल के एक कमरे से एक युवक के साथ तीन युवतियों को पकड़ा गया है जिनसे फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- भाई ने उठाया बहन की मजबूरी का फायदा, दिया ऐसा धोखा कि जानकर रह जाएंगे हैरान

तेजी से बढ़ रहा देह व्यापार
बता दें कि ग्वालियर शहर में सेक्स रैकेट का कारोबार बीते कुछ समय में तेजी से बढ़ा है। हालांकि पुलिस ने कई बार होटल, मसाल पार्लर्स पर छापेमारी करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ भी किया है लेकिन इसके बावजूद अनैतिक गतिविधियां खत्म नहीं हो रही हैं। सूत्रों के मुताबिक अभी भी शहर के कई होटल्स में अनैतिक देह व्यापार का कारोबार चल रहा है।

देखें वीडियो- गाना गाकर दिया स्वच्छता का संदेश