
Star Police Officer: अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले मध्यप्रदेश पुलिस के SDOP संतोष पटेल एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार उन्होंने कुछ ऐसा किया है कि हर कोई उनकी तारीफ करने से अपने आप को रोक नहीं पा रहा है। एक तरफ जहां आज की दुनिया दिखावे को बढ़ावा देती है तो वहीं इसी बीच SDOP संतोष पटेल ने अपने बेटे का पहला जन्मदिन कुछ ऐसे अंदाज में मनाया की वो चर्चाओं का विषय बन गया है। बता दें कि SDOP संतोष पटेल ग्वालियर के बेहट में पदस्थ हैं।
देखें वीडियो-
दरअसल SDOP संतोष पटेल के बेटे रोशन का पहला जन्मदिन 11 जून को था। बेटे के पहले जन्मदिन को पुलिस अफसर संतोष पटेल ने यादगार बनाने के लिए अनूठा तरीका अपनाया। SDOP संतोष पटेल ने ऑफिस में पानी भरने वाले गरीब असहाय बच्चों के साथ ही अन्य बच्चों को अपने बेटे रोशन की बर्थ-डे पार्टी का मेहमान बनाया। जिन बच्चों ने खुद अपना कभी बर्थ-डे नहीं मनाया होगा उन्हें एसडीओपी साहब अपने साथ इकहट्ठा कर एक होटल में लेकर गए जहां पहले से ही उनकी पत्नी बेटे रोशन के साथ मौजूद थीं। यहीं पर गरीब बच्चों की मौजूदगी में रोशन का पहला बर्थ-डे सेलिब्रेट किया गया।
यह भी पढ़ें- घास काट रही मां के पास वर्दी पहनकर पहुंचा अफसर बेटा, दोनों में हुई आत्मीय बातचीत, देखें वीडियो
गरीब बच्चों की मौजूदगी में एसडीओपी संतोष पटेल व उनकी पत्नी ने बेटे रोशन के हाथों बर्थ-डे का केक कटवाया और इसके बाद शुरू हुई बर्थ-डे पार्टी की मस्ती। सभी बच्चों ने होटल में पहल तो जमकर मस्ती और डांस किया और फिर वहीं पर बैठकर मजे से खाना भी खाया। एसडीओपी संतोष पटेल के द्वारा गरीब बच्चों के साथ होटल में बेटे की बर्थ-डे पार्टी करने के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग इन्हें देखकर जमकर एसडीओपी की तारीफ कर रहे हैं। एसडीओपी ने कहा कि हम तड़क भड़क वाली पार्टी में पैसा खर्च करने के बाद भी उनके बेटे का बर्थडे को यादगार नहीं बना सकते थे। इसीलिए जरूरतमंद बच्चों के साथ अपने बेटे का बर्थडे बनाया। क्योंकि निर्धन और असहाय बच्चों के लिए ऐसी पार्टी करना कोई आसान बात नहीं है। ऐसा करने से पूरे समाज के लिए एक बेहतर उदाहरण प्रस्तुत हुआ है।
यह भी पढ़ें- न कोई धारा..न FIR, एक फोन पर DSP ने मजदूरों को दिलाया न्याय, देखें वीडियो
Updated on:
13 Jun 2024 09:16 pm
Published on:
13 Jun 2024 09:15 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
