
Success Story: UPSC सिविल सर्विस एग्जाम 2024 के नतीजे मंगलवार को जारी हो गए हैं। इसमें मध्यप्रदेश के तकरीबन 28 से ज्यादा लोगों का चयन हुआ है। जिसमें ग्वालियर की आयुषी बंसल को सातवीं रैंक हासिल हुई है। वर्तमान में आयुषी की आईपीएस ट्रेनिंग चल रही है।
आयुषी बंसल ग्वालियर के विनय नगर में रहने वाली है। उन्होंने 10वीं पास करके दिल्ली से 12वीं की। इसके बाद कानपुर आईआईटी से इंजीनियरिंग करने के बाद आयुषी ने 10 महीने तक प्राइवेट नौकरी। इसके बाद उन्होंने ठाना कि वह अब यूपीएससी क्रैक करेंगी। उन्होंने इसके लिए ऑनलाइन क्लास लेनी शुरु कर दी।
उन्होंने पहले ही अटेम्प्ट में 2022 यूपीएससी निकाला और आईपीएस बन गई। उन्हें ट्रेनिंग के लिए कर्नाटक कैडर मिला। उसके बाद से ही वह लगातार ऑनलाइन क्लास लेकर और तैयारी कर रही थी। जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने साल 2024 यूपीएससी में सातवीं रैंक हासिल की।
पिता एलआईसी में काम करते थे। तभी डबरा से लौटते वक्त उनका एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें आयुषी के पिता का निधन हो गया। तब आयुषी छोटी थी। निधन के बाद को मां को अनुकम्पा नियुक्ति मिली गई थी। जिसके बाद से पिता के बाद मां नौकरी के साथ-साथ उन्होंने आयुषी को पढ़ाया लिखा। उनकी मां की इच्छा थी वह बड़ी अफसर बने। मां राधा बंसल एलआईसी के बड़े पद पर पदस्थ हैं।
Published on:
22 Apr 2025 07:09 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
