22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में ‘पश्चिमी विक्षोभ’ का असर खत्म, भट्टी की तरह तपेंगे ये 24 जिले

MP Weather Report: मौसम विभाग के अनुसार इस हते तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर जा सकता है, जिससे हीटवेव की भी दस्तक हो सकती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 26 Mar 2025, 10:44 AM IST

MP Weather

MP Weather

MP Weather Report: एमपी के ग्वालियर में राजस्थान से आ रही गर्म हवा की वजह से शहर का मौसम बदल गया। अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस कारण दिन में गर्मी की चुभन बढ़ गई। मार्च में पहली बार अहसास हुआ कि गर्मी आ गई। मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर जा सकता है, जिससे हीटवेव की भी दस्तक हो सकती है। 24 जिलों में जबरदस्त गर्मी पड़ेगी। जिसमें भोपाल, ग्वालियर, राजगढ़, सीहोर, मुरैना, पचमढ़ी शामिल हैं।

जम्मू कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ गुजर चुका है। इस कारण हवा में नमी नहीं आ रही है। इसके चलते राजस्थान तपने लगा है। राजस्थान की ओर से गर्म हवा का आना शुरू हो गया है, जिससे अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई। दो डिग्री की वजह से शहर का मौसम गर्म हो गया। हवा भी गर्म रही। वहीं दिन में बढ़ी गर्मी का असर रात में भी दिखा। रात में भी ठंडक कम हुई है।

ये भी पढ़ें: एमपी में बायपास की जमीनों के रेट बढ़े, 96 गांवों को होगा तगड़ा फायदा

दो दिन बाद आएगा नया पश्चिमी विक्षोभ

-जम्मू कश्मीर में दो दिन बाद नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इस बीच रेगिस्तान तपेगा, जिससे गर्म हवा की दस्तक होगी। कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आने के बाद भी ज्यादा राहत नहीं मिलेगी, क्योंकि यह काफी कमजोर है। इस कारण बादल नहीं छाएंगे।

-गुजरात व राजस्थान में लगातार तापमान बढ़ रहा है। ग्वालियर चंबल संभाग इसके नजदीक है। इस वजह से ज्यादा तपेगा।