
नए सचिव ने आते ही की कार्रवाई, सीज कीं लक्ष्मीगंज मंडी की 28 पुरानी दुकानें
ग्वालियर. आखिरकार लक्ष्मीगंज स्थित पुरानी सब्जी मंडी की पक्की दुकानों को जिला और पुलिस प्रशासन की देखरेख में गुरुवार को सीज कर दिया गया। 28 थोक सब्जी कारोबारियों की लीज तीन वर्ष पूर्व मार्च-2020 में खत्म हो चुकी थी। बावजूद इसके ये कारोबारी इन्हीं दुकानों में कामकाज कर रहे थे और दुकानें खाली नहीं कर रहे थे। मंडी कमेटी की ओर से इन्हें कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी यहीं काम कर रहे थे। पत्रिका एक्सपोज ने इस मामले को लेकर 12 मई को तीन साल पहले 28 भूखंडों की लीज हो चुकी पूरी, 10 बार मंडी सचिव ने जारी किया नोटिस, खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। दुकानें सीज करने की पूरी कार्रवाई राज्य कृषि विपणन बोर्ड आंचलिक कार्यालय के संयुक्त संचालक आरपी चक्रवर्ती और एसडीएम विनोद सिंह के मार्गदर्शन में की गई। दुकानों को सीज करते समय भी इन दुकानों में बड़ी मात्रा में सब्जियां और दूसरा माल भरा हुआ था।
30 वर्ष के लिए थी लीज
लक्ष्मीगंज स्थित पुरानी सब्जी मंडी के प्रांगण में 1990 में 30 वर्ष की अवधि के लिए 28 भूखंडों का आवंटन किया गया था। जिसकी लीज अवधि फरवरी-मार्च 2020 को समाप्त हो चुकी थी। इसकी सूचना 19 मई-2020 को मंडी कमेटी की ओर से कारोबारियों को पूर्व में दी गई थी। इसके बाद दो बार कार्यालयीन नोटिस 19 अप्रेल 2022, 22 जुलाई 2022, 28 फरवरी 2023 को दिए जा चुके हैं। अंतिम बार पूर्व मंडी सचिव गजेन्द्र सिंह तोमर ने इन सभी सब्जी कारोबारियों को अल्टीमेटम देते हुए 12 मई तक दुकानें खाली करने का मौका दिया था। हालांकि इसके बाद उनका ट्रांसफर हो गया। उनके जाने के बाद नए सचिव ने आते ही दुकानों को सीज करने की कार्रवाई कर दी।
इन कारोबारियों की दुकानें हुईं सीज
मंडी कमेटी की ओर से जिन दुकानों को सीज किया गया है उनमें कदीर चौधरी एंड कंपनी, अशोक कुमार दिनेश कुमार, हरीङ्क्षसंह गोपाल सिंह, अजीज मोहम्मद एंड कंपनी, अजमेरी एंड कंपनी, अनिल कुमार-शरद कुमार, गर्ग आलू कंपनी, फैज मोहम्मद एंड कंपनी, अजमेरी निजाम एंड कंपनी, राजेन्द्र सिंह, गोपाल सिंह, सामलिया एंड ब्रदर्स, भजन सिंह बैजनाथ, गोविंद राम विशनदास, गिरधारी लाल शीतलदास, राज सचदेवा, मनोहरलाल बनवारीलाल, यासीन चौधरी नत्थू चौधरी, निजाम चौधरी वसीर चौधरी, नसरूद्धीन अजमेरी एंड कंपनी, इस्लाम एंड कंपनी, भजनलाल कुशवाह, राजेश कुमार गुरुमुख दास, लक्ष्मी वेजिटेबल कंपनी, मोतीराम भगवान दास, शिमला फ्रूट कंपनी, राज वेजिटेबिल कंपनी, ब्रजकुमार प्रदीप कुमार के नाम शामिल हैं।
28 दुकानों को सीज कर दिया गया है
28 भूखंडों की लीज मार्च-2020 में ही समाप्त हो चुकी थी और मंडी कमेटी की ओर से कई बार इन दुकानों को खाली करने के नोटिस भी दिए गए, लेकिन कारोबारियों ने दुकानें खाली नहीं की थीं। इसके चलते गुरुवार को जिला और पुलिस प्रशासन के सहयोग से सभी 28 दुकानों को सीज करने की कार्रवाई की गई है। आगे की जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी उसे भी पूरा किया जाएगा।
कदम सिंह, सचिव, कृषि उपज मंडी समिति, लश्कर
Published on:
19 May 2023 06:14 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
