22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आधी रात को घर में घुसकर लेडीज के अंडर गारमेंट्स चुरा ले जाता है ये चोर, CCTV में कैद हुई चोरी

महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चुराने वाले चोर का वीडियो आया सामने। अबतक 6 से ज्यादा घरों में घुसकर महिलाओं और लड़कियों के अंडरगार्मेंट्स कर चुका है चोरी।

2 min read
Google source verification
News

आधी रात को घर में घुसकर लेडीज के अंडर गारमेंट्स चुरा ले जाता है ये चोर, CCTV में कैद हुई चोरी

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक चोर ने महिलाओं, लड़कियों के साथ साथ ग्वालियर पुलिस की रातों की निंद उड़ा रखी है। ये चोर कोई कीमती सामान या रुपए नहीं बल्कि रात के अंधेरे में घरों में घुसकर महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चुराकर फरार हो जाता है। सनकी चोर अबतक शहर के अलग अलग इलाकों में 6 से अधिक घरों की महिलाओं-लड़कियों के अंडर गारमेंट्स चोरी करके ले जा चुका है। मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब इस चोर द्वारा अंडर गारमेंट्स चुराने का एक वीडियो सामने आया। इसके बाद भी पुलिस अबतक महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चुराने वाले चोर को पकड़ने में नाकाम है।


आपको बता दें कि, अकसर महिलाएं शर्मिंदगी और सबूत के अभाव में अबतक इस तरह की चोरी की शिकायत पुलिस से नहीं कर पा रही थीं। मामले में चोरी की पुष्टि उस समय हुई, जब एक कारोबारी की पत्नी के अंडर गारमेंट्स चोरी हुए। उसने जब इस बात की पुष्टि के लिए घर में लगे सीसीटीवी चैक किये तो उसमें अंडर गारमेंट्स चोर कैद हो गया। फुटेज में देखा जा सकता है कि, चोर रात के अंधेरे में घर के भीतर दाखिल होता हुआ दिखा। इस दौरान उसके हाथ खाली थे। लेकिन, थोड़ी देर बाद वो घर से बाहर निकलता भी दिखाई दिया। इस दौरान उसके हाथ में अंडर गारमेंट्स दिखाई दे रहे हैं। चोरी की पुष्टि होने के बाद महिला द्वारा पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस सीसीटीवी के आदार पर सिरफिरे चोर को तलाश रही है।

यह भी पढ़ें- महिला पार्षद और पति की बेरहमी से पिटाई, इस बात पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से जमकर पीटा, वीडियो वायरल


पुलिस को इस सनकी चोर की तलाश

खासतौर पर शहर के गोसपुरा नंबर दो के रहवासी इस चोर से खासा परेशान हैं। चोर आंगन, बालकनी या छत पर सूख रहे अंडर गारमेंट्स लेकर फरार हो जाता है। लगातार हो रही ऐसी वारदातों से महिलाएं भी परेशान हैं। हालांकि, वो शर्म के चलते चोरी की शिकायत लेकर थाने नहीं पहुंच पा रहीं। बीती रात चोर व्यापारी भगत सिंह के घर में घुसा। चोर उनकी पत्नी के अंडर गारमेंट्स चुरा ले गया। सुबह जब व्यापारी की नींद खुली तो जेब से रुपए चोरी होने पर संदेह हुआ। पत्नी के अंडर गारमेंट्स न मिलने पर संदेह हुआ। इसके बाद घर के बाहर लगे CCTV फुटेज खंगाले गए, जिसे देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। फिलहाल, पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस इस सनकी चोर की तलाश में जुट गई है।