
,,
ग्वालियर. मध्यप्रदेश में एक बार फिर हनीट्रैप का मामला सामने आया है। इस बार हुस्न के जाल में एक बड़ा अफसर फंसा है। खूबसूरती के जाल में फंसाकर शातिर हसीना ने अफसर से 10 लाख रुपए भी ऐंठ लिए हैं और अब उसके खिलाफ एक नाबालिग से पुलिस में रेप की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं अफसर ने भी हनीट्रैप में फंसाने की शिकायत भी दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों की शिकायतें दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
खूबसूरती में फंसा बड़ा अफसर
श्योपुर में तैनात सिंचाई विभाग के SDO श्रीधर लाल अटेरिया ने ग्वालियर के पड़ाव थाने में हनीट्रैप में फंसाने की शिकायत दर्ज कराई है। एसडीओ श्रीधर लाल अटेरिया ने अपनी शिकायत में बताया है कि कुछ दिन पहले उनके पास कंचन (बदला हुआ नाम) नाम की महिला का कॉल आया था। बाद में उनके बीच दोस्ती हो गई और कंचन ने अश्लील चैट शुरु कर दी। कुछ दिनों तक अश्लील चैट करने के बाद कंचन ने वीडियो कॉल पर बातचीत करते हुए उनके कुछ फोटोज ले लिए और बदनाम करने की धमकी देकर उन्हें मिलने के लिए ग्वालियर के होटल में 6 जुलाई को मिलने बुलाया।
होटल में ब्लैकमेल कर लिए पैसे
एसडीओ श्रीधर लाल अटेरिया ने बताया कि वो 6 जुलाई को जब ग्वालियर की एक होटल में मिलने पहुंचे तो कंचन अभिदेव नाम के युवक व एक नाबालिग के साथ उनसे मिलने आई और 10 लाख रुपए की डिमांड की। पहले उन्होंने 5 लाख रुपए कंचन को दिए लेकिन कंचन व उसके साथी 10 लाख रुपए पर अड़े रहे। जिसके कारण 4 लाख रुपए और मंगाकर दिए लेकिन इसके बावजूद जब कंचन ने और पैसों की डिमांड की तो वो थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस एसडीओ की शिकायत पर कंचन उसके साथी अभिदेव व नाबालिग युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
नाबालिग ने दर्ज कराई रेप की शिकायत
जैसे ही एसडीओ ने कंचन (बदला हुआ नाम), अभिदेव व नाबालिग के खिलाफ हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने की शिकायत दर्ज कराई तो उसी रात कंचन नाबालिग युवती व साथी के साथ थाने पहुंची और नाबालिग ने एसडीओ के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज करा दी। अपनी शिकायत में 17 साल की नाबालिग ने SDO पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसने बताया कि उसकी मामी कंचन की एसडीओ से जान पहचान थी। उनने कहा कि 20 हजार रुपए में नौकरी लगवा देंगे और 6 जुलाई को होटल में मिलने बुलाया। जब वो कमरे में अकेली थी रात 11.30 बजे SDO श्रीधर उसके कमरे में आए और डरा धमकाकर रेप किया। इतना ही उसे बदनाम करने की बात कहते हुए मुंह बंद रखने की धमकी भी दी। पुलिस ने दोनों की शिकायतों पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।
देखें वीडियो- विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम से खास बातचीत
Updated on:
12 Jul 2023 06:05 pm
Published on:
12 Jul 2023 05:39 pm
