24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंबल में हुई बारिश से बढ़ी टेंशन, मौसम वैज्ञानिक बोले अब पड़ेगी कंपकंपाने वाली ठंड

पश्चिमी विक्षोभ का असर: दो दिन में तीन डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान

2 min read
Google source verification
Weather alert heavy rain in Madhya Pradesh

चंबल में हुई बारिश से बढ़ी टेंशन, मौसम वैज्ञानिक बोले अब इस दिन से पड़ेगी कंपकंपाने वाली ठंड

ग्वालियर। पश्चिमी विक्षोभ से दो दिन से बादल छाए रहने के चलते शुक्रवार की सुबह प्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग के कई जिलों में बारिश हुई। जिससे अब लगने लगा है कि जल्द ही ठंड अपना विकराल रूप धारण कर लेगी। इसके पहले गुरुवार की शाम तक लोगों को हल्की गर्मी महसूस भी हुई। लेकिन शाम होते ही मौसम में अचानक परिवर्तन आने लगा। रात 8 बजे बाद तो 20 किलोमीटर की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने लगीं। जो लोग बिना गर्म कपड़ों के बाहर निकले उन्हें कंपकंपाहट महसूस होने लगी।

ग्वालियर चंबल में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ गिरे ओले

वहीं शहर का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बादल छाए रहने से चंबल के कई जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं बादल छंटने पर हवा चलेगी तो ठंड बढ़ेगी। उधर अंचल के श्योपुर और मुरैना इलाके में सुबह बारिश के साथ ओले गिरे। वहीं शिवपुरी और दतिया में हल्की बारिश से ठंडक अब और बढ़ गई है। गुरुवार ग्वालियर शहर में सुबह मौसम सामान्य रहा, लेकिन दिन चढऩे के साथ पारा भी बढ़ता गया और 30.4 डिग्री पर पहुंच गया। बुधवार को 29.8 डिग्री दर्ज किया गया था एवं न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री था, जबकि मंगलवार को 11 डिग्री था। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि चंबल में अब जल्द ही कंपकंपाने वाली ठंड पड़ेगी।

पहले युवती को प्रेमजाल में फंसाया फिर शारीरिक शोषण कर बोला-जहर खाकर मर जाओ, GF ने सुनाई लव स्टोरी


बारिश से भीगा श्योपुर
श्योपुर में सुबह मौसम बिल्कुल बदल गया, लोगों की नींद बादलों की गरज से खुली, फिर बारिश के साथ ओले गिरे। इन दिनों खेतों में धान लगा हुआ है, बारिश ने फसल को तरबतर कर दिया। कृषि विभाग का कहना है कि बरसात का फसल पर असर नहीं पड़ेगा। श्योपुर शहर में करीब 15 मिनट और देहाती इलाकों में आधे घंटे बारिश हुई। बारिश से लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है।

पति और प्रेमी के साथ रह रही थी यह महिला, सच्चाई सामने आते ही उड़े होश

बढ़ सकती है और सर्दी
मुरैना में भी दिन भर सामान्य रहे मौसम का मिजाज रात से बदला और गुरुवार सुबह कोहरे और धुंध के साथ हुई। बादल गरजे और हल्की बारिश भी हुई। इस दौरान सबलगढ़ और कैलारस क्षेत्र में दो लोगों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत भी हो गई। शुक्रवार को भी सुबह बारिश हुई। वहीं शनिवार को भी सर्दी का प्रभाव बढ़ सकता है।

महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे की पूजा करने वाले हिन्दू महासभा के दो कार्यकर्ता गिरफ्तार, सीएम ने जताई थी नाराजगी

मौसम के मिजाज में इस बदलाव को गेहू की फसलों के लिए तो मुफीद माना जा रहा है, लेकिन सरसोंं में दिक्कत आ सकती है। सरसों में इस समय किसी रोग की सूचना तो नहीं आई है, लेकिन ऐसे मौसम में रसचूसक चितकबरे कीट पनपपते हैं। ठंडी हवाओं से सर्दी बढऩे की उम्मीद है। हालांकि दिन में बादलों की वजह से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई थी।

VIDEO : कांग्रेस के युवा विधायक ने चलाया ई-रिक्शा, मंत्री बनी सवारी