18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम अपडेट: IMD ने बताया कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Weather Forecast: IMD ने बताया है कि अभी ठंड के लिए मध्यप्रदेशवासियों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है....

2 min read
Google source verification
Weather Forecast

Weather Forecast

Weather Forecast:मध्य प्रदेश में अभी सर्दी का इंतजार करना होगा। मौसम विभाग का कहना है कि इस महीने के आखिर तक ठंड दस्तक देगी। हालांकि प्रदेश के ग्वालियर शहर में हवा का रुख उत्तर से होने की वजह से रात में सर्दी गहराने लगी है। रात में सर्दी का अहसास होने से गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलना पड़ रहा है, जबकि दिन में भी राहत है।

सूर्य अस्त से हल्की सर्दी का अहसास होने लगा है, लेकिन इस हफ्ते रात के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे रात में सर्दी और बढ़ेगी।

धीरे-धीरे तापमान में आएगी गिरावट

दिन का तापमान भी सामान्य रहेगा। हल्की धुंध भी छाएगी, क्योंकि उत्तर प्रदेश में कोहरा छाने लगा है। जमू कश्मीर से एक पश्चिमी विक्षोभ गुजर चुका है। इधर बंगाल की खाड़ी में सिस्टम नहीं बन रहे हैं, जिसकी वजह से हवा का रुख उत्तर से हुआ है। उत्तरी हवा अपने साथ कश्मीर से सर्दी लेकर आने लगी है। जिसकी वजह से धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आ रही है।

दिन का तापमान सामान्य होने से धूप की चुभन कम हुई है। न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

ये भी पढ़ें: मोहन सरकार की बड़ी सौगात ! आ रही नई योजना, अब घर बैठे सबको मिलेगा राशन


कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड ?

उत्तरी हवा चलने से तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी। सुबह व शाम को धुंध भी रहेगी। दिन का तापमान स्थिर रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर के चौथे हफ़्ते में तापमान में तीन से चार डिग्री की और गिरावट होने की संभावना है। उसके बाद आखिरी हफ़्ते से ठंड का एहसास का तेजी से अहसास होगा।

बात तापमान की करें तो बीते 24 घंटों में राज्य में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे ज़्यादा तापमान नर्मदापुरम में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।