6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में गिरते तापमान ने बढ़ाई लोगों की टेंशन,वैज्ञानिकों ने की यह भविष्यवाणी

नवंबर में तो ज्यादा सर्दी नहीं रही लेकिन दिसंबर शुरू होते ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है

2 min read
Google source verification
winter news

weather

ग्वालियर। मौसम इन दिनों अपना अलग-अलग रूप दिखा रहा है। नवंबर में तो ज्यादा सर्दी नहीं रही लेकिन दिसंबर शुरू होते ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़े भी इस बात की पुष्टि कर रहे है। कि पिछले तीन दिनों से सर्दी लगातार बढ़ रही है। बुधवार से शनिवार तक पारे में लगातार गिरावट दर्ज की गई जो कि चार डिग्री तक नीचे तक चला गया। दिसंबर शुरू होते ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया है।

नवंबर के अंतिम दिनों में जहां तापमापी का अधिक तम पारा ३१ डिग्री पर था वह शनिवार को २७ डिग्री पर पहुंच गया। इतना ही नही रात के पारे में भी गिरावट दर्जकी गई। इससे जाहिर हो रहा है कि ठण्ड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। तीन दिन पहले ही जहां दिन में गर्म कपड़ों में गर्मी लगती थी अब वही कपड़े शरीर को आराम देने लगे हैं। इसके साथ ही बाजार में ऊनी कपड़ों का बाजार गर्म हो गया है।

शहर हो या गांव सभी जगह से आने वाले ग्राहक ऊनी कपड़ों की खरीददारी में जुट गए हैं। अभिभावकों ने बच्चों पर भी विशेष ध्यान देना शुरू कर दिया है। स्कूल भेजने से पहले उन्हें गर्म कपड़े और कैप आदि पहनाना शुरू कर दिया है। ताकि उन्हें सर्दी से बचाया जा सके। लगातार गिरते हुए पारे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि २९ नवंबर को तापमापी का अधिकतम पारा ३१ डिग्री पर था वह शनिवार को २७ डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम पारे में भी कमी दर्ज की गई। जो कि ७.५ से ६.६ पर जा पहुंचा।

शीत लहर का भी असर
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दिनों उत्तरी-पूर्वी हवाएं चल रही है वो भी एक से डेढ़ किमी प्रति घण्टा की रफ्तार से चल रही है। उत्तर दिशा से आने वाली हवा के कारण शीतलता दे रही है। जिससे शाम व सुबह लोगों को ज्यादा सर्दी का अहसास हो रहा है।

इस तरह गिरा पारा
२९ नवंबर- ३१.० ७.४
३० नवंबर- ३०.० ७.६
०१ दिसंबर- २८.० ७.४
०२ दिसंबर- २७.० ६.६ (तापमान डिग्री सेल्सीयस में)