
शहर में शुक्रवार को दिनभर कोहरा छाया रहा। इस कारण धूप नहीं निकल सकी। इसके चलते अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई और तापमान सामान्य से 10.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। सीवियर कोल्ड डे रहा और दिन में चली सर्द हवा से लोग थर-थर कांपे। हर कोई सर्दी से कांपता रहा और दिन में लोगों ने अलाव जलाए। सर्दी ने 2022 का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। मौसम विभाग ने 20 जनवरी को सर्दी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। घना कोहरा छाएगा और दिन में सर्द हवा चलने से ठिठुरन बरकरार रहेगी। हल्की धूप निकल सकती है।
गुरुवार-शुक्रवार की रात शहर में घना कोहरा छा गया था, जिसकी वजह से रात में दृश्यता शून्य रही और पास का नजर नहीं आ रहा था। घना कोहरा होने की वजह से दिन में भी धूप नहीं निकली। उत्तरी हवा के चलने से दिनभर कंपकपी जारी रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
इस वजह से अधिक सर्दी
- जेट स्ट्रीम विंड चल रही है। उत्तरी हवा का प्रभाव क्षोभ मंडल तक है। कोहरा छाने की वजह से धूप नहीं निकल रही है। इससे वातावरण सर्द हो गया है। दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे चले जाने सर्दी का अहसास अधिक है।
- दिन में कोहरा पानी की बूंदों के रूप में बरस रहा है। इससे चुभन अधिक बढ़ी है।
- दिन व रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे चल रहा है। इससे चुभन बढ़ी है।
- जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है। इस वजह से उत्तरी हवा की गति बढ़ी है।
पिछले सात साल में जनवरी में दिन की सर्दी का रिकॉर्ड
वर्ष - तारीख - अधिकतम तापमान
* 2017- 2 - 17.6
* 2018 3 18.4
* 2019 1 19.1
* 2020 16 16.4
* 2021 24 17.3
* 2022 15 12.6
* 2023 6 14.8
* 2024 19 11.8
* दिसंबर 2019 में था सदी का सबसे सर्द दिन
* 30 दिसंबर 2019 को अधिकतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। 100 साल में पहली बार दिन में इतनी सर्दी पड़ी थी। इस दिन रात में भी हाड़ कंपाने वाली सर्दी रही थी। दिन व रात में पड़ी सर्दी के कारण पक्षियों की सर्दी से मौत हुई थी।
फैक्ट्स
अधिकतम तापमान-11.8 डिसे
न्यूनतम तापमान-6.5
रात में दृश्यता- 0 से 50 मीटर
- पारे की चाल
समय तापमान
- 05:30 8.4
- 08:30 8.0
- 11:30 8.8
- 14:30 11.0
- 17:30 10.8
Updated on:
20 Jan 2024 10:01 am
Published on:
20 Jan 2024 08:24 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
