Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update Today: जम्मू-कश्मीर में एक्टिव हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, IMD का अलर्ट…आज से फिर बिगड़ेगा मौसम, दिन में बढ़ेगा ठंड का कहर

Weather Update Today: जम्मू-कश्मीर में शनिवार को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, साथ ही अरब सागर में चक्रवातीय घेरा बना हुआ है, दिन में बढ़ेगा ठंड का कहर...

less than 1 minute read
Google source verification
western_disturbance_and_cyclone_in_arabian_sea_impact_on_mp_weather_imd_alert_weather_update_today.jpg

Weather Update Today: जम्मू-कश्मीर में शनिवार को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, साथ ही अरब सागर में चक्रवातीय घेरा बना हुआ है, जिससे ठंडी हवा थम जाएगी और हवा में नमी आने से मौसम बदल जाएगा। इससे रात का तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। जिससे रात में सर्दी का असर कुछ कम होगा। हालांकि दिन में पारा गिरने की संभावना जताई जा रही है, इससे दिन में सर्दी बढ़ सकती है।

जम्मू-कश्मीर से आ रही ठंडी हवा के कारण शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 8.6 डिग्री पर पहुंच गया। इससे सीजन की सबसे सर्द रात रही। सुबह हल्की धुंध छाई रही, लेकिन अच्छी धूप निकलने अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन का तापमान सामान्य से 1.7 डिसे व न्यूनतम तापमान 0.4 डिसे अधिक दर्ज हुआ।

ये रहा पारा

- अधिकतम तापमान-26.8 डिसे
- न्यूनतम तापमान-8.6 डिसे

पारे की चाल
समय - तापमान
सुबह 5:30 - 10.6
सुबह 08:30 - 11.0
सुबह 11:30 - 22.6
दोपहर 2:30 - 26.4
शाम 05:30 - 20.6

आगे क्या
- उत्तर पश्चिमी हवा शांत रहेगी। इस कारण रात का तापमान बढ़ेगा। दिन में धुंध छाने पर अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।

ये भी पढ़ें :ब्रिटिश हाई कमिश्नर का इंदौरी अंदाज, पोहा खाकर एक्स(ट्विटर) पर लिखा 'भयंकर स्वादिष्ट नाश्ता, मजा आरिया है'