
Western disturbance
Mp Weather:मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह से करवट ले चुका है। फरवरी के दूसरे पखवाड़े के शुरू होते ही मौसम में बदलाव देखने को मिलने लगा है। दिन के साथ अब रात में भी तापमान बढ़ने लगा है। मौसम में बदलाव आते ही गर्म कपड़े भी लोगों के शरीर से कम होने लगे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के चलते ऐसे हालात बने हुए हैं।
वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू कश्मीर पर द्रोणिका के रूप में और हरियाणा एवं उसके आसपास एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इसके चलते मौसम पूरी तरह से शुष्क हो गया है।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ लगातार आने से मौसम बदल रहा है। वहीं 18 फरवरी को एक ओर पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इससे तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। ये 34 डिग्री पार भी जा सकता है। वहीं सुबह शाम की हल्की सर्दी का असर अभी बना रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 30.0 और न्यूनतम 13.3 डिग्री दर्ज किया गया।
बात तापमान की करें तो धार, गुना, खरगोन, रतलाम, रीवा, शिवपुरी, नरसिंहपुर और उज्जैन जिले के रात का तापमान में करीब 3 डिग्री उछाल आया है। वहीं भोपाल, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के कई शहरों में दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक वृद्धि हुई है। रतलाम, मंडला, खजुराहो, गुना, धार, खरगोन, उज्जैन और दमोह में पारा 30 से 35 डिग्री तापमान रहा।
5.30- 14.4
8.30- 16.0
11.30- 24.6
2.30-28.4
5.30- 26.2
Published on:
17 Feb 2025 10:44 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
