
ग्वालियर. ग्वालियर में एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। हैरानी की बात तो ये है पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है लेकिन तीन दिन गुजर जाने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई जिसके कारण पीड़िता अपने मासूम बच्चे के साथ गुरुवार को एसपी से शिकायत करने पहुंची। महिला ने बताया कि आरोपी ने खुद को कुंआरा बताकर उससे शादी का झूठा नाटक किया और बेटे को अपना नाम देने का वादा कर करीब 4 महीने तक साथ में रहकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और अब शादी करने से इंकार कर रहा है। इतना ही नहीं आरोपी ने उसे व उसके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी है। एएसपी ने मामले में टीआई को जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
मंदिर में ले जाकर भरी मांग
शहर के गुढ़ा-गुढ़ी नाका में रहने वाले 32 वर्षीय महिला रचना (बदला हुआ नाम) अपने 5 साल के बेटे को साथ लेकर गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंची। जहां उसने पुलिस अधिकारी को बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है और वो अपने बेटे को लेकर पिता के साथ रहती थी। करीब 5 महीने पहले मोहल्ले में आने जाने के कारण धर्मेन्द्र किरार नाम के युवक से उसकी दोस्ती हो गई। धर्मेन्द्र ने उसे अपनी बातों में फंसाया और शादी करने का झांसा दिया। एक दिन धर्मेन्द्र उसे एक मंदिर में ले गया जहां उसकी मांग में सिंदूर भरा और वादा किया कि वो बेटे को अपना नाम देगा। इसके बाद आरोपी धर्मेन्द्र करीब चार महीनों तक उनके ही साथ रहा और रोजाना उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बीते दिनों महिला ने आरोपी धर्मेन्द्र से सबके सामने शादी करने के लिए कहा तो वो शादी करने से इंकार करने लगा और मां-बेटे को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
पहले से शादीशुदा था आरोपी
आरोपी धर्मेन्द्र के शादी से इंकार करने के बाद पीड़िता रचना (बदला हुआ नाम) ने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई तो उसे पता चला कि धर्मेन्द्र पहले से शादीशुदा था और वो इतने महीनों से उसे धोखा दे रहा था। पीड़िता के मुताबिक आरोपी अपनी पत्नी के साथ बैतूल भाग गया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी धर्मेन्द्र का सच सामने आने के बाद उसने तीन दिन पहले पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। महिला की बात सुनकर एएसपी ने संबंधित थाने के टीआई को जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
Published on:
15 Sept 2022 07:36 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
