स्पा सेंटर में मिली शराब की बोतलें, हुक्का
स्पा सेंटर में देह व्यापार के साथ ही नशे का कारोबार करने की भी बात सामने आई है पुलिस ने यहां से शराब की कुछ बोतलें व हुक्का और कंडोम के पैकेट जब्त किए हैं। मौके से स्पा संचालक सुनील गुप्ता, संचालक का बेटा विशाल, मनोज शर्मा, अमन शेख, ऋषिपाल, बैजनाथ गुर्जर निवासी ग्राम बड़ागांव, जिला धौलपुर, राजस्थान, गणपत निवासी ग्राम मनिया जिला धौलपुर, राजस्थान, संतोष यादव निवासी ग्राम बुधोड़, टीकमगढ़, विकास मिश्रा निवासी मालवीय नगर, कुशाल पुत्र भेरूलाल कुंभकार निवासी गणेश नगर, रजत पुत्र मदनलाल मुकाती, निवासी तिल्लोर खुर्द, आशीष पुत्र दिलीप जाड़े निवासी नालवाड़ी, वर्धा महाराष्ट्र जावेद पुत्र कलीम खान निवासी गीतानगर सहित छह लड़कियों को पकड़ा गया है।