आपको बता दें कि, वारदात जिले के शिकारपुरा थाने के अंतर्गत आने वाले जैनाबाद इलाके की है। यहां रहने वाला भूपेंद्र आदतन शराबी है। वो रोजाना शराब पीकर देर रात को अपने घर आता था। मां उससे शराब न पीने और जल्दी घर आने का कहती तो वो मां की इस बात से बुरी तरह चिढ़ जाता। कल रात भी आरोपी शराब पीकर देर रात अपने घर लौटा। इसपर मां ने इस नियत से के बेटे को कभी तो उसकी बात समझ आएगी, फिर से टोका। इसपर आरोपी इतने गुस्से में आ गया कि, उसने मां से विवाद शुरु कर दिया। इस दौरान घर में आरोपी के पिता भी मौजूद थे, जो बीच बीच में उसे शांत रहने और समजाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन शराबी बेटे ने उनकी भी न सुनी और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि, शराब के नशे में धुत बेटे ने पिता के सामने ही मां के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।