आपको बता दें कि, इस मामले में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, सिगनूर और धुलकोट के कुछ पुराने अपराधियों के द्वारा पिछले कई दिनों से भारी संख्या में अवैध हथियार बनाए जा रहे हैं, जिनकी डिलीवरी ग्राम सिगनूर और ग्राम धुलकोट के बाहर सुबह 8 से 10 बजे के बीच बाहरी जिलों से आने वाली पार्टियों को की जानी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने फील्ड ऑपरेशन करते हुए एसपी सिंह, एएसपी मनीष खत्री के निर्देशन में सूचना पर से प्रभावी कार्रवाई के लिए एसडीओपी बड़वाह विनोद दीक्षित और एसडीओपी भीकनगांव संजू चौहान के नेतृत्व में रेड कराए जाने का निर्णय लिया, जिसमें एसडीओपी बड़वाह को थाना भगवानपुरा के ग्राम धुलकोट व एसडीओपी भीकनगांव को थाना गोगावां के ग्राम सिगनूर में रेड ऑपरेशन करने के लिए निर्देशित किया गया। ग्राम धुलकोट में एसडीओपी बड़वाह को थाना भगवानपुरा, थाना बिस्टान, थाना मेनगांव, डीआरपी लाइन व सायबर सेल की टीम द्वारा रेड करने के लिए लगाया गया। इसी प्रकार एसडीओपी भीकनगांव को थाना भीकनगांव, थाना गोगांवा, थाना चैनपुर, महिला थाना व अजाक थाना का बल लगाया गया।