6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कल बंद रहेंगे सभी सरकारी और निजी स्कूल, छुट्टी की घोषणा का आदेश जारी

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने गुरुवार को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश का ऐलान किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 14 Sep 2022, 9:43 PM IST

News

कल बंद रहेंगे सभी सरकारी और निजी स्कूल, छुट्टी की घोषणा का आदेश जारी

शिवपुरी. एक बार फिर मध्य प्रदेश के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश का दौर शुरु हो गया है। आलम ये है कि, कई इलाके जलमग्न हैं तो कई मार्गों पर जल भराव के कारण यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। सूबे के शिवपुरी जिले में भी लगातार बारिश का सिलससिला जारी है, जिसे देखते हुए शिवपुरी कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अक्षय कुमार सिंह ने गुरुवार को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश का ऐलान किया है।

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि, जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग द्वारा गुरुवार के लिए जारी मौसम के पूर्वानुमान के तहत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इसी के चलते कल दिनांक 15 सितंबर 2022 को अति बर्षा के कारण कलेक्टर जिले के सभी शासकीय और अशासकीय विधालयों के छात्रों का अवकाश घोषित किया गया है। हालांंकि, इस दौरान स्टाफ को विधालयों में उपस्थित रहना होगा।

यह भी पढ़ें- 99 साल की लीज पर है भारत ! फिर हो जाएंगे गुलाम ?


मौसम विबाग की चेतावनी के बाद अलर्ट मोड पर प्रशासन

आपको बता दें कि, जिले में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग एक बार फिर अति वर्षा की चेतावनी जारी की है। मौजूदा समय में जिले के अंतर्गत आने वाले सभी बांध फुल हैं। साथ ही, नदी नाले उफान पर हैं। वर्षा चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बुधवार की दोपहरर मडिखेड़ा बांध के 2 गेट कोले, जिससे लगभग 500 से 800 क्यूमेक्स जल छोड़ा गया। उक्त जल नदी के रास्ते से मोहिनी बांध पहुंच रहा है। ऐसे में प्रशासन की ओर से नदी के आसपास रहने वाले आमजन से अपील की गई है कि, वो नदी से सटे इलाकों से दूरी बनाकर रखें।

यह भी पढ़ें- परीक्षा में नकल का ऐसा तरीका अबतक नहीं देखा होगा आपने, फ्लाइंग स्कॉट भी रह गए दंग

3 साल की बच्ची से हैवानियत, देखें बवाल का वीडियो