6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परीक्षा में नकल का ऐसा तरीका अबतक नहीं देखा होगा आपने, फ्लाइंग स्कॉट भी रह गए दंग

-नकलची छात्रा का खेल हुआ फेल-हथेली पर उत्तर लिखकर लाई थी छात्रा-विश्वविद्यालय प्रबंधन ने नकल करते हुए पकड़ा-हाथ का फोटो स्कैन कर बनाया नकल प्रकरण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 14 Sep 2022, 8:36 PM IST

News

परीक्षा में नकल का ऐसा तरीका अबतक नहीं देखा होगा आपने, फ्लाइंग स्कॉट भी रह गए दंग

ग्वालियर. अबतक आपने स्कूल कॉलेज में कई तरह से नकल करने के तरीके देखे और सुनें होंगे। लेकिन, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित जीवाजी युनिवर्सिटी से नकल का एक ऐसा अजीबो गरीब तरीका सामने आया, जिसे जिस किसी ने भी देखा वो दंग रह गया। दरअसल, विश्वविध्यालय में इन दिनों B.Ed की परीक्षाएं चल रही हैं। इसी दौरान यहां एक छात्रा द्वारा किए जा रहे नकल के तरीके ने परीक्षा कक्ष में मौजूद टीचरों को अचंभित करके रख दिया। छात्रा अपनी हथेली पर नकल लिखकर लाई थी और मौका लगते ही उसे अपनी उत्तर पुस्तिका में लिख रही थी। लेकिन पर्यवेक्षक ने उसे नकल करते हुए पकड़ लिया।

दरअसल, जीवाजी विश्वविद्यालय के परीक्षालय में बुधवार को दोपहर 2 से 5 बजे के बीच B.Ed द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा ली जा रही थी। यहां 1200 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं। कक्ष क्रमांक 8 में तैनात महिला पर्यवेक्षक को एक छात्रा को अपनी हथेली बार बार देखे जाने पर शक हुआ। इसपर महिला पर्यवेक्षक ने जब छात्रा का हाथ देखा तो उसपर कई प्रश्नों के उत्तर लिखे हुए थे। यही नहीं छात्रा ने बड़े सलीके से हथेली के साथ साथ अपनी उंगलियों तक पर लिखा हुआ था। जिसके बादल महिला पर्यवेक्षक ने छात्रा के खिलाफ प्रकरण तैयार कराया। नियमानुसार नकल की प्रति भी अनुचित साधन के प्रयोग के प्रकरण में जब्त की जाती है, लेकिन छात्रा हथेली और उंगलियों पर प्रश्नों के उत्तर लिख कर लाई थी, इसलिए उसके हाथ की फोटो कॉपी करके मूल कॉपी से जोड़ दिया। नकल प्रकरण बनाने के बाद छात्रा को दूसरी कॉपी सौंप दी गई।

यह भी पढ़ें- 99 साल की लीज पर है भारत ! फिर हो जाएंगे गुलाम ?


परीक्षा केंद्र प्रभारी बोले- सबूतों के आधार पर लेंगे फैसला

मामले को लेकर परीक्षा केंद्र के प्रभारी ने बताया कि, इस मामले में गठित अनुचित साधन के प्रयोग वाली कमेटी जल्द ही सारे सबूतों के आधार पर अपना फैसला सुनाएगी। आपको बता दें कि, युनिवर्सिटी में चीटिंग का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी यहां कई छात्र चीटिंग करते पकड़ाए जा चुके हैं।