इंदौर. मध्यप्रदेश के इंदौर में एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामला शहर के कनाडिया थाना इलाके का है जहां महिला ने अपने पति के खिलाफ अननेचुरल संबंध बनाने और मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मारपीट और अप्राकृतिक कृत्य की धाराओं में शिकायत दर्ज कर जांच शुरु कर दी है फिलहाल आरोपी पति की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। महिला ने ये भी बताया कि वो पति के वहशीपन से परेशान होकर मायके में रहने चली गई थी लेकिन पति ने वहां आकर भी उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाए।