जानिए क्यों हैं परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका
लिपाक्षी को रिजल्ट में 0 नंबर मिलने के बाद जब उसने अपनी ओएमआर शीट (OMR SHEET) देखी तो OMR शीट ब्लैंक थी जबकि लिपाक्षी ने 161 प्रश्न हल किए थे। इतना ही नहीं लिपाक्षी ने ये भी बताया कि एग्जाम के दिन के दस्तावेज उसने डाउनलोड किए तो उसमें अंतर दिखा। छात्रा का कहना है कि एग्जाम सेंटर के पर्यवेक्षकों ने दो घंटे के अंतराल में साइन किए थे, लेकिन मेरी शीट पर दोनों का समय समान है। बॉक्स में मैं अंगूठा भी लगाया था तो वह बॉक्स की लाइन पर आ गया था। जो शीट डाउनलोड किया उसमें अंगूठा ठीक बीच में लगा हुआ है। साइन भी कॉपी की हुई लग रही है।