26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस नेता बोला- ‘पत्नी किसी और से बात करती थी, कई बार मना किया था’, जानें पूरा मामला

पत्नी की हत्या कर फरार हुआ कांग्रेस नेता 21 दिन बाद यूपी के मैनपुरी से गिरफ्तार..पत्नी को मारी थीं तीन गोलियां...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 28 Jun 2022, 5:33 PM IST

gwalior_murder.jpg

ग्वालियर. ग्वालियर में 21 दिन पहले पत्नी की गोली मारकर हत्या कर फरार हुआ कांग्रेस नेता ऋषभ भदौरिया यूपी के मैनपुरी से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में पुलिस को बताया है कि पत्नी किसी से फोन पर बात करती थी, कई बार उसने पत्नी को मना किया था लेकिन वो नहीं मानी इसलिए 3 गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। बता दें कि कांग्रेस नेता ऋषभ ने 6 जून 2022 की रात करीब 3 बजे पत्नी भावना सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी और फरार हो गया था।

बच्चों के सामने मां को मारी थी गोली
बता दें कि कांग्रेस नेता ऋषभ भदौरिया के दो बच्चे हैं। 6 जून 2022 की रात जब उसने पत्नी भावना सिंह की गोली मारकर हत्या की थी तब दोनों बच्चे भी घर पर मौजूद थे। पुलिस ने घटना के बाद बच्चों के बयान भी लिए थे। वारदात के बाद आरोपी ऋषभ जरुरी सामान और हथियार लेकर घर से फरार हो गया था जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी और उस पर 10 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया था। इसी कड़ी में पुलिस उसके समाजवादी पार्टी के गढ़ मैनपुरी के बेवर कस्बे में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने गांव में दबिश देकर ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया और उसे ग्वालियर लेकर आई।

यह भी पढ़ें- मोबाइल-पर्स चोरी हुआ तो गर्ल्स कॉलेज की छत पर खुदकुशी करने चढ़ी छात्रा, देखें वीडियो

21 दिनों तक कहां काटी फरारी
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ऋषभ ने बताया है कि पत्नी भावना किसी से फोन पर बात करती थी। दिन हो या रात वो फोन पर ही लगी रहती थी। उसने पत्नी को कई बार इसके लिए मना भी किया था लेकिन पत्नी नहीं मानी जिसके कारण उसने पत्नी की हत्या कर दी थी। पुलिस फिलहाल आरोपी से और पूछताछ करने में जुटी हुई है। उससे ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि 21 दिनों तक फरारी काटने के लिए वो किन-किन स्थानों पर रहा और किन लोगों ने उसका सहयोग किया।

यह भी पढ़ें- पत्नी को गोली मारकर हत्या करने वाला निकला कांग्रेस नेता, पुलिस को CCTV से मिला अहम सुराग