26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोबाइल-पर्स चोरी हुआ तो गर्ल्स कॉलेज की छत पर खुदकुशी करने चढ़ी छात्रा, देखें वीडियो

परीक्षा देने कॉलेज आई थी छात्रा, छात्रा का आरोप शिकायत करने पर कॉलेज प्रबंधन ने उड़ाया मजाक...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 28 Jun 2022, 3:45 PM IST

sagar_1.jpg

सागर. सागर के गर्ल्स डिग्री कॉलेज में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवती कॉलेज की छत पर सुसाइड करने के लिए चढ़ गई। कॉलेज की छत पर बनी बाऊंड्रीबॉल पर चढ़ी युवती को देख कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया और कॉलेज प्रबंधन के हाथ पैर फूल गए। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद एसपी, सीएसपी पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रा को मनाने की कोशिश की।

खुदकुशी करने कॉलेज की छत पर चढ़ी लड़की
मंगलवार की दोपहर को सागर के गर्ल्स कॉलेज में एक छात्रा खुदकुशी करने के इरादे से छत पर चढ़ गई। युवती छत से कूदकर जान देने की बात कह रही थी। कॉलेज प्रबंधन ने छात्रा के छत से कूदकर खुदकुशी करने की धमकी देने पर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को समझाने की कोशिश की। छात्रा कॉलेज में ही पढ़ती है और एमए सोशलॉजी की छात्रा है। जिसने बताया कि वो परीक्षा देने के लिए कॉलेज आई थी, कॉलेज में उसका मोबाइल और पर्स परीक्षा हॉल के बाहर ही जमा कराया गया था लेकिन जब वो परीक्षा देकर लौटी तो उसका मोबाइल और उसका पर्स उसे नहीं मिला दोनों चोरी हो चुके थे।

यह भी पढ़ें- किसी और को चाहने लगी लड़की तो युवक ने दे दी जान, बचपन से करता था प्यार

कॉलेज के स्टाफ पर लगाया गंभीर आरोप
खुदकुशी करने के इरादे से छत पर चढ़ी युवती ने आरोप लगाते हुए कहा कि पर्स और मोबाइल चोरी होने की शिकायत लेकर जब वो कॉलेज के स्टाफ के पास पहुंची तो उसका मजाक उड़ाया गया। यहां तक जवाब दिया गया कि क्या उसके मोबाइल और पर्स की देखरेख के लिए यहां पर बैठे हैं। इतना ही नहीं छात्रा ने ये भी बताया कि सीसीटीवी में एक लड़की उसका मोबाइल और पर्स ले जाते दिख रही है लेकिन इसके बावजूद कॉलेज प्रबंधन ने कोई एक्शन नहीं लिया। वहीं घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंची काफी देर की मशक्कत के बाद छात्रा को समझाकर छत से नीचे उतारा जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

देखें वीडियो-