
जॉब देने के बहाने ऑफिस बुलाया, बंधक बनाकर किया महिला से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर 4 साल से रहा था ब्लैकमेल
ग्वालियर/ मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित पड़ाव थाने में शनिवार को एक शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला साने आया है। दर्ज शिकायत के मुताबिक, युवक ने नौकरी का झांसा देकर महिला को ऑफिस में बुलाकर उसे बंधक बना लिया। इस दौरान आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म भी किया। शिकायत के मुताबिक, दुष्कर्म के दौरान आरोपी ने महिला का वीडियो भी बना लिया था। घटना फरवरी 2017 पड़ाव GDA ऑफिस के पास बलदेव अपार्टमेंट की है। पैशे से प्रॉपर्टी डीलर आरोपी पिछले 4 सालों से महिला को बदनाम करने के लिये वीडियो वायरल कर देने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल कर रहा था। ऑफिस बुलाकर आए दिन उसके साथ दुष्कर्म करता। पीड़िता ने तंग आकर अपनी व्यथा एक समाज सेविका को सुनाई। समाज सेविका की मदद से पीड़िता ने पड़ाव थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया।
आरोपी फरार
पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को शिकायत की सूचना पहले ही मिल गई थी, जिसके चलते वो अपने ठिकानों से फरार हो गया है। पुलिस का कहना है कि, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ऑफिस में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
पड़ाव थाना प्रभारी विवेक अष्ठाना के मुताबिक, शहर के माधवगंज के चितेराओली की रहने वाली 35 वर्षीय महिला अपने घर-घर जाकर कॉस्मेटिक का सामान बेचती थी। फरवरी 2017 में जब वो खेड़ापति कॉलोनी में अपना सामान बेचने गई थी, तभी तभी GDA ऑफिस के पास बलदेव अपार्टमेंट में मनीष पांडे के ऑफिस पहुंची। यहां मनीष ने उसे बातों ही बातों में उसके प्रॉपर्टी ऑफिस में जॉब देने की पेशकश की। महिला भी अच्छी नौकरी की तलाश में थी इसलिये वो आरोपी की बातों में आकर तुरंत नौकरी के ऑफर को मान गई। अब मनीष उसे जॉब से पहले ही अक्सर ऑफिस बुलाने लगा। एक दिन जब वह ऑफिस पहुंची, तो मनीष अकेला था। उसने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म कर उसके फोटो-वीडियो बना लिए।
बदनाम करने देता था धमकी
आरोपी बनाए गए वीडियो के आधार पर पीड़िता को बदनाम करने की धमकी देता था। साथ ही ये भी कहा था कि, अगर उसने इस बात को किसी को बताया, तो उसके परुवार के लोगों को मरवा देगा। साथ ही, उसका मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद जब भी मर्जी होती, तो वो उसे ऑफिस बुलाकर गलत काम करता। महिला आने के लिए मना करती, तो आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देता था।
देश में पहला कांग्रेस सांसद ने बनाया अपने खर्च पर CORONA अस्पताल- Video
Published on:
10 Apr 2021 07:45 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
