
पति और प्रेमी के साथ रह रही थी यह महिला, सच्चाई सामने आते ही उड़े होश
ग्वालियर। पहले पति की मृत्यु उपरांत अपनी मर्जी से दूसरे पति के साथ रह रही पत्नी की प्रेमी ने उस समय रास्ता रोककर दांतों से नाक चबा डाली,जब वह गांव से इलाज कराने के कोलारस आ रही थी। फरियादिया की रिपोर्ट पर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शिवपुरी जिले की केरा बाई जाटव (30) निवासी खैराई थाना कोलारस के पति श्याम लाल जाटव की पांच वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। इसके एक वर्ष बाद केरा बाई ने सुरेश जाटव निवासी मानीपुरा से शादी कर ली और उसके साथ रहने लगी।
इसके छह माह पश्चात महिला ने अपनी मर्जी से कल्ला पुत्र फजीता जाटव निवासी टोंका थाना सिरसौद के साथ रहना शुरू कर दिया। कुछ दिन बाद कल्ला केरा बाई को परेशान करने लगा तो वह डेढ़ माह पूर्व ग्राम खैराई में सुरेश जाटव के पास आकर रहने लगी।
इसी बात से कल्ला आवेश में आ गया और जब गुरुवार को केरा बाइ बीमार होने के कारण सुरेश के साथ खैराई गांव से कोलारस आ रही थी, तभी रास्ते में कल्ला मिल गया और रोककर गाली-गलोंच करते हुए गला दबाकर दांतों से केरा बाई की नाक चबा डाली, जिससे नाक के दांई तरफ गहरा घाव हो गया। पुलिस ने आरोपी कल्ला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पति और प्रेमी में फंस गई केराबाई
केरा बाई जाटव की शादी श्याम लाल जाटव से पांच साल पहले हुई थी। पति की मृत्यू के एक वर्ष बाद केरा बाई ने सुरेश जाटव से शादी कर ली और उसी के साथ रहने लगी। करीब छह माह बाद ही महिला ने अपनी मर्जी से कल्ला जाटव के साथ रहना शुरू कर दिया। इसके कुछ दिन बाद ही महिला अपने दूसरे पति के साथ रहने लगी। जिससे उसका प्रेमी कल्ला नाराज हो गया और उसने गुरुवार को इस वारदता को अंजाम दे दिया।
Published on:
29 Nov 2019 11:41 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
