28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्व पर्यावरण दिवस 2023: जानें कौन हैं ‘फादर ऑफ ट्री’, 22 साल में देशभर में लगा दिए लाखों पेड़

World Environment Day 2023: Father of Tree of India Baba Sewa Singh: आज विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day 2023) पर इस शख्सियत की चर्चा जरूरी है, ताकि लोग इनसे प्रेरित हों और पर्यारण संरक्षण का प्रयास अपने घर से ही शुरू कर सकें... आपको जानकर हैरानी होगी कि मध्यप्रदेश की इस शख्सियत को आज देश भर में फादर ऑफ ट्री के नाम जाना जाता है।

2 min read
Google source verification
father_of_tree_baba_sewa_singh_who_is.jpg

World Environment Day 2023: Father of Tree of India Baba Sewa Singh: क्या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन सिर्फ पेड़ लगाने, पर्यावरण बचाने में समर्पित कर दिया है। पिछले 22 साल में यह शख्स देश भर में लाखों पेड़ लगाकर पद्मश्री भी अपने नाम कर चुका है। आज विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day 2023) पर इस शख्सियत की चर्चा जरूरी है, ताकि लोग इनसे प्रेरित हों और पर्यारण संरक्षण का प्रयास अपने घर से ही शुरू कर सकें... आपको जानकर हैरानी होगी कि मध्यप्रदेश की इस शख्सियत को आज देश भर में फादर ऑफ ट्री के नाम जाना जाता है।

जानें कौन हैं फादर ऑफ ट्री
मध्यप्रदेश के ग्वालियर दुर्ग के दाताबंदी को छोड़ गुरुद्वारा के प्रमुख पद्मश्री बाबा सेवा सिंह का पर्यावरण बचाने का प्रण कुछ ऐसा है कि उन्होंने 22 साल में देश भर में साढ़े पांच लाख से अधिक पेड़ लगा दिए हैं। देश के अलग-अलग राज्यों में पेड़ लगाने के कारण उनका नाम ही फादर ऑफ ट्री पड़ गया। उन्हें पेड़ लगाने की प्रेरणा गुरुवाणी में गुरु साहिब की ओर से दिए गए एक संदेश से मिली।

1999 में लिया था पर्यावरण बचाने का प्रण
1999 में बाबा सेवा सिंह की संस्था निशान-ए-सिखी ने प्रकाश पर्व की तैयारियां शुरू की तो, संगत से पूछकर 5 प्रण लिए। इनमें पर्यावरण बचाने का प्रण भी था। उसके बाद से वह लगातार पेड़ लगाने में जुटे हैं। वह मध्यप्रदेश, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र आदि प्रदेशों में पेड़ लगा चुके हैं। पर्यावरण के प्रति प्रेम को देखते हुए 31 मार्च-2010 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा था।

धर्म और पर्यावरण के लिए समर्पित पूरा जीवन
सफेद रंग के वस्त्र, सादगी भरा अंदाज और हर बात पर सतनाम श्री वाहेगुरु जी का जाप करने वाले बाबा सेवा सिंह ने अपना पूरा जीवन धर्म और पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया है। उनकी ओर से ज्यादातर पौधे शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, धार्मिक स्थलों, सड़क के किनारों व सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाते हैं।

पौधों की देखभाल के लिए विशेष टीम
पौधों की देखभाल के लिए बाबा सेवा सिंह ने 100 से अधिक लोगों की टीम तैयार की है। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग स्वेच्छा से उनके साथ जुड़े हैं। उनकी टीम लगातार जंगलों का दौरा करती है और लगाए गए पेड़ पौधों की निगरानी करती है। इसका सारा खर्च संगत के योगदान से होता है।

ये भी पढ़ें: सायबर क्राइम का फिर बदला ट्रेंड, क्रिमिनल्स ने 'पीयर प्रेशर' को बनाया हथियार, जानें क्या है ये बला


बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग