
किराना स्टोर से डेढ़ लाख की लूट ( फोटो-पत्रिका)
हनुमानगढ़। संगरिया के पुरानी धान मंडी में मौजूद मोदी किराना स्टोर पर शनिवार को दिनदहाड़े लूट की घटना हुई है। सुबह दस बजे 2 अज्ञात बाइक सवार साबुन खरीदने के बहाने आए और गल्लक में डेढ़ लाख की नकदी रखा झोला लेकर फरार हो गए। दुकानदार ने पीछा करने की कोशिश की लेकिन उसकी स्कूटर को बदमाशों ने पंचर कर दिया था।
खरीददारी के बहाने आए और गल्ले में रखे बैग को उड़ा ले गए। इसमें डेढ़ लाख रुपए थे। दुकानदार घर से भुगतान देने के लिए बैग में रकम डालकर लाया और गल्ले में रखा था। लुटेरों ने पहले साबुन लेकर भुगतान किया और वापिस साबुन ओर मांगी। जैसे ही, दुकानदार पीछे मुड़ा बाइक सवार व गल्ले से बैग गायब थे।
मौके पर पहुंचे डीएसपी कर्णसिंह बराड़ ने घटना की पूरी जानकारी ली। दुकानदार को शाम तक अपेक्षित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस की जांच के दौरान सीसीटीवी में लुटेरे युवक पुरानी धान मंडी एसबीआई बैंक की ओर से आते और मुख्य बाजार के दक्षिणी द्वार से भागते नजर आए हैं। लूट की घटना के बाद दुकानदारों में भय का माहौल है।
कस्बा के वार्ड 14 निवासी दुकानदार विनोद मोदी पुत्र लीलाधर ने पुलिस को बताया कि उसकी पुरानी धान मंडी में दक्षिणी दरवाजे के पास मोदी किराना स्टोर नाम की दुकान है। रोज की तरह घर से वह दुकान आया। सफाई के बाद साथ लाया एक काले रंग का बैग, जिसमें 50-50 हजार की दो गड्डिया, रेजगारी समेत बिक्री रकम के करीब 1.50 लाख रुपए, गल्ले में रख दिए।
करीब 10 बजे बाइक सवार दो युवक आए। जिनमें से सिर पर कपड़ा बांधे युवक बाइक के पास खड़ा रहा, जबकि दूसरे ने दुकान में आकर कपड़ा धोने का एक किलो साबुन मांगा। साबुन तौलकर देने के बाद युवक ने 500 रुपये दिए। खुल्ले नहीं होने पर 95 रुपए काटकर 405 लौटा दिए दिए। इसके बाद उसने फिर से एक किलो साबुन और देने को कहा। जैसे ही पीछे से साबुन लेकर मुड़ा तो गल्ला खुला हुआ था और युवक गायब थे।
साबुन पेटियों के पास पड़ी थी। यह देख उसके होश फाख्ता हो गए। गल्ला संभालने पर बैग गायब था। शोर मचाने पर लोग आए। अपनी स्कूटर लेकर पीछे जाने लगा तो टायर में पेचकच मारा होने से पंक्चर थी। पैदल भागा लेकिन बाइक सवार दोनों लुटेरे दक्षिणी दरवाजे से कोर्ट या रेलवे रोड की तरफ भाग गए। उनका पता नहीं चला।
दुकानदार ने बताया कि उसके बैग में 1.50 लाख रुपए थे। दुकानदार ने बताया कि पैसे सामान मंगाने के लिए लेकर दुकानपर आया था, लेकिन लूट हो गई। दुकानदार ने बताया कि इसके पहले भी उसके साथ 1500 रुपये का फ्रॉड हुआ था। एक शख्स 1515 रुपये का सामान लिया और ऑनलाइन सिर्फ 15 रुपये ही पेमेंट करके चला गया।
Published on:
07 Jun 2025 04:04 pm
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
