26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फोरलेन मार्ग पर पलटा ट्रॉला,चालक सुरक्षित

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
accident

फोरलेन मार्ग पर प्लटा ट्राला ,चालक सुरक्षित

-चावल के थैले बिखरे सड़क पर,ट्रैफिक जाम,पुलिस ने संभाली व्यवस्था

डबली राठान (हनुमानगढ़)- कस्बे के बस अड्डा के समीप वेयर हाउस के पास फोरलेन मार्ग पर रविवार सुबह नौ बजे चावलों के थैलों से लदा ट्रॉला डिवाइडर से टकराता हुआ पलटा मार गया। ट्रॉले में चावल के थैले भरे हुए थे,जो सड़क पर बिखर गए। ट्रॉले के पलटा मार जाने से चालक सुरक्षित बच गया। पुलिस चौकी में सूचना मिलने पर कांस्टेबल नरेशकुमार, रामनरायण आदि ने मोके पर पहुंच व्यवस्था को सुचारू करवाया ।

श्रमिकों को बुलाकर कर सड़क पर बिखरे थैलों को सड़क के किनारे एक तरफ लगाकर सड़क मार्ग को खाली करवाया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रॉला पंजाब अमृतसर से कांडला गुजरात जा रहा था। चालक को नींद का झटका लगने से ट्रॉला अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराता हुआ वेयर हाउस के पास पलट गया। पुलिस चोकी हवालदार रामकुमार सिहाग ने बताया कि चालक बनवारी (30) पुत्र रामनाथ जाति नाथ सिद्ध निवासी पूनरा सर (लूणकरणसर ) सुरक्षित बच गया ।