
दीपावाली के मौके पर पशुपालकों को जिस बात का डर था आखिर वही हुआ.. लाखों रूपए कीमत की पराली जलकर राख
हनुमानगढ़
दीपावली के समय में जिस बात का डर था वही बात आज हनुमानगढ़ टाउन के वार्ड 26 में हो गई। जी हां, दीपावली के चलते पटाखों की चिंगारी से पशुपालकों के मन में भय था कि पशुओं के रखे हुए चारे में कहीं आग न लग जाए। वही हुआ दीपावली के दूसरे दिन हनुमानगढ़ टाउन के सूर्य नगर के वार्ड 26 में पशुपालकों के पराली में पटाखों की चिंगारी से आग लग गई। जिससे लाखों रुपयों का नुकसान हो गया।
जानकारी के मुताबिक आज सुबह पटाखे की चिंगारी से वार्ड 26 के पशुपालकों की रखी पराली में भयंकर आग लग गई। इतना ही नहीं इस परेशानी को दोगुना किया दमकल विभाग, सूचना देने के 1 घंटे की बाद भी मौके पर कोई नहीं पहुंचा और आग ने भयंकर रूप ले लिया। हालांकि वार्ड पार्षद देवेंद्र पारीक मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रयास नाकाफी था, क्योंकि आग ने भयंकर का रूप ले लिया था। करीब 1 घंटे की देरी के बाद मौके पर 5 से 6 दमकल पहुंची। जिन्होंने आग पर काबू करने का प्रयास जरूर किया, लेकिन आग पर काबू नहीं कर सके और आग बढ़ती गई। आसपास के पशुपालकों के एक दूसरे की पराली में आग लगती रही और सबके सामने लाखों रुपयों का नुकसान होता रहा। जिससे पशुपालकों के पशु पालकों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने प्रशासन को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
मुआवजे की मांग
मौके पर पहुंचे देवेंद्र पारीक ने कहा कि इस घटना के बाद प्रशासन की लापरवाही साफ तौर पर देखी जा सकती है। सूचना देने के 1 घंटे बाद तक मौके पर नहीं पहुंचे जिससे नुकसान बढ़ता गया। करीब 4 घंटे बाद के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक पशु पालकों का काफी नुकसान हो चुका था। अब वे प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
दावे महज खोखले साबित हुए
पशु पालकों का आरोप है कि दमकल विभाग ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिससे उनका बड़ा नुकसान हो गया। गौरतलब है कि प्रशासन ने दीपावली से पहले दावा किया था कि किसी प्रकार की अनहोनी नहीं होने दी जाएगी साथ ही कहा गया था कि दमकल की व्यवस्था कर रखी है। लेकिन उनके यह दावे महज खोखले साबित हुए ।
Published on:
08 Nov 2018 07:45 pm
