25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम के मिजाज से बदली दिनचर्या

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 2 Feb 2019, 1:07 PM IST

mausam ki khanbar

मौसम के मिजाज से बदली दिनचर्या

मौसम के मिजाज से बदली दिनचर्या
--दिन भर रहा शीत लहर का प्रभाव
संगरिया. मौसम में बदलाव का असर लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। सुबह से शाम तक शीत लहर का असर रहा। सूर्य के दर्शन नहीं हुए। गुरुवार को हुई बूंदाबांदी के बाद से शनिवार को लगातार तीसरे दिन ठंड में लोग ठिठुरते नजर आए। ठंड बढऩे से कोहरे के बीच सड़कों पर वाहन हैडलाईट जलाकर रेंगते दिखे। अलाव तापकर व गर्म पदार्थों का सेवन कर सर्दी दूर भगाने का प्रयास किया। सुबह के समय कोहरा इतना अधिक था कि हाथ को हाथ दिखाई नहीं दे रहा था। अल सुबह सैर पर जाने वाले लोगों सहित स्कूली छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ठिठुरते हुए छात्र सड़क मार्गों के आसपास अपने वाहनों की इंतजार में खड़े दिखाई दिए। अधिकतम तापमान 1८ डिग्री व न्यूनतम तापमान ८ डिग्री रहा। किसानों के अनुसार हल्की बूंदाबांदी व ठंड बढऩे से फसलों को काफी फायदा मिलेगा। बारिश से किसान खुश नजर आ रहे है। क्योंकि बारिश से सरसों व गेहूं की फसल में अधिक फुटाव होगा। इस समय ङ्क्षसचाई की जरूरत थी। आगे भी तापमान में गिरावट की उम्मीद है।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग