
बिना जांच थाने में पिटाई का आरोप, परिजनों ने लगाया धरना
हनुमानगढ़. पैसे के लेनदेन के विवाद में सोमवार दोपहर को पुलिस एक आरोपित को थाने ले आई और बिना जांच के उसकी पिटाई भी कर डाली। घटना का पता लगने पर परिजनों ने जंक्शन थाने के समक्ष धरना लगा दिया। देर शाम को एएसपी चंद्रेश गुप्ता की समझाइश पर परिजन मान गए और धरना उठाने को तैयार हो गए। वहीं इस संबंध में जंक्शन थाना प्रभारी पुष्पेंद्र झाझडिया का कहना है कि जंक्शन निवासी अमरदीप सिंह की तरफ से परिवाद प्राप्त हुआ था। इसमें घर के आगे पेशाब करने, गाली-गलौच और मारपीट करने का आरोप लगाया था। परिवाद प्राप्त होने पर धारा 151 में पाबंद कर पुलिस आरोपित को थाने लेकर आई थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं, उसकी जांच में हकीकत सामने आ जाएगी। मामले की जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे नूरनबी भाटी ने बताया कि रोड़वाली निवासी मोहम्मद रफीक की सूरतगढ़ रोड़ पर बैटरी व स्पेयर पार्टस की दुकान है। वहां पर एक ट्रक मालिक ट्रक ठीक करवाने आया। दोपहर बारह बजे पैसे के लेनदेन पर विवाद हो गया। आरोप है कि ट्रक मालिक ने फोन कर पुलिस बुला ली। साथ ही किसी दूसरे व्यक्ति से परिवाद भी थाने में भिजवा दिया। इस पर पुलिस रफीक को थाने ले आई। परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने थाने में उसके साथ मारपीट की। घटना से आक्रोशित परिजनों ने जंक्शन थाने में धरना लगा दिया। देर शाम को एएसपी चंद्रेश गुप्ता ने धरना स्थल पर पहुंचकर दो दिन में मामले की जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस पर परिजन मान गए और धरना उठा लिया। परिजनों ने दोषी पुलिसकर्मियों का निलंबन नहीं करने पर दो दिन बाद फिर से आंदोलन करने की चेतावनी दी।
Published on:
11 Feb 2019 09:39 pm
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Hanumangarh: ढाणी में बना रहे थे ड्रग्स, पुलिस ने रसायन, एमडी और अफीम पकड़ी, सरकारी टीचर भी गिरफ्तार

