2- संगरिया. गांव मालारामपुरा में एक नरमा भरी ट्राली गुरुवार देर शाम पलट गई लेकिन हादसा हट गया। कृष्ण बिश्रोई के अनुसार ट्राली सादुलशहर से भाखरांवाली गांव की ओर जा रही थी। रासूवाला की ओर जाने वाले मार्ग पर रास्ते में लेवल से ऊंची पुलिया के ऊपर से गुजरते वक्त अनियंत्रित होकर पलट गई। दोनों ओर कई वाहन खड़े रहने से जाम सा लग गया। रात करीब ११ बजे दूसरी ट्राली मंगवाकर नरमा लादा गया तब जाकर रास्ता खुला। ग्रामीणों सोनू, देवीलाल, रुपसिंह, दीनदयाल, भादरराम वार्ड पंच व अन्य ने बताया कि कुछ देर पूर्व कई बच्चे खेल रहे थे लेकिन हादसे के वक्त नहीं होने से बचाव हो गया। आरोप लगाया कि ऊंची पुलिया होने से यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। जिस पर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।