5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#Crime संगरिया की क्राइम खबरों से हो वाकिफ

- घर की दीवार फांदा युवक, महिला से की छेड़छाड़ - मां-बेटे से मारपीट, मामला दर्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 16 Dec 2017, 4:00 PM IST

sangria all crime news in hindi

Action: four thieves arrested with luggage

1- संगरिया. गांव पिलानियांवाली ढाणी के चक १२ एमजेडी के एक घर में युवक दीवार फांद कर घुस गया। उसने सो रही महिला के साथ बदतमीजी कर छेड़छाड़। शोर मचाने आए लोगों ने उसे पकड़ा लेकिन मौका देखकर भाग गया। पीडि़ता ने अपने पति के साथ थाने आकर मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि उसका पति भूप मूंड के खेत में काम करता है। १४ दिसंबर को नरमा बेचने के लिए ट्रॉली भरकर संगरिया आया था।

Video: बस और बोलेरो की टक्कर में 12 जने घायल ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

रात को वह अपने बच्चों के संग अकेली सोई हुई थी। गांव का सुभाष पुत्र राजेंद्र उनके घर की दीवार फांदकर घुस गया। उसने उसके साथ बदतमीजी करते हुए छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आए लोगों ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ करने लगे। इतने में मौका पाकर वह छुड़वाकर भाग गया। जो तलाशने पर भी नहीं मिला। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच वृत्ताधिकारी देवानंद कर रहे हैं।

Video: आधे से ज्यादा दर्जन घरों पर मंडरा रहा है मौत का खतरा


2- संगरिया. गांव हरिपुरा में अपने घर से हिसाब-किताब को लेकर बातचीत करने निकले मां-बेटे से तीन जनों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। गांव वासी रामचंद पुत्र लालचंद बावरी ने इसकी रिपोर्ट देते हुए पुलिस को बताया कि सात दिसंबर सुबह साढे आठ बजे मेजरसिंह जटसिख ने बलवीरसिंह से रुपए के लेनदेन का हिसाब करवाने के लिए उसे बुलाया था। वह अपनी मां गुलाबीदेवी के साथ उसके घर जा रहा था। जैसे ही गली में मां-बेटे पहुंचे उन्हें मेजरसिंह, गुरप्रीतसिंह व बलवीरसिंह ने रोक लिया। जातिसूचक गाली गलौज की। मां को नीचे गिरा दिया। लात घूंसों से पीटा। उसे लोहे व लाठी के वार से घायल कर दिया। मामले की जांच वृत्ताधिकारी देवा नंद कर रहे हैं।

Video: डॉक्टरों को थाने ले गई पुलिस, समझाईश कर भेजा

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़