5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों का प्रदर्शन, मुकदमे वापस लेने की मांग

-आंदोलन को कुचलने के लिए समाजकंटकों ने किसानों पर झूठे मुकदमे संगरिया थाने में दर्ज कराए।
2 min read
Google source verification
c

किसानों का प्रदर्शन, मुकदमे वापस लेने की मांग

संगरिया.

किसानों ने उपखंड कार्यालय पर सोमवार दोपहर प्रदर्शन कर 1 से 10 जून तक चले गांव बंद आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मामले वापस लेने व निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि किसानों ने विभिन्न समस्याओं व स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने आदि मांगों को लेकर शांतिपूर्वक आंदोलन चलाया। आंदोलन को कुचलने के लिए समाजकंटकों ने किसानों पर झूठे मुकदमे संगरिया थाने में दर्ज कराए।

इन मामलों में किसानों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाए, अन्यथा उग्र आंदोलन करने पर मबजूर होना पड़ेगा। इस संबंध में तहसीलदार सुरेंद्र जाखड़ को ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रतिनिधि मंडल में चक हीरासिंहवाला व बोलांवाली के गुरलाल सिंह, गंगाराम माकड़, लालचंद, राय सिंह, बलकरण, जगदीश, नरेश, मेजर सिंह, जगतार सिंह, मंगूराम, इकबाल, राधे, अनमोल सिंह, मेनपाल, सुखदीप, सोहन, बंशीलाल शर्मा, गुरतेज, अमनदीप, रामकुमार, भीमराज, मैनपाल आदि किसान शामिल हुए।


मुख्य अभियंता से मिली विधायक
पीलीबंगा.

विधायक द्रोपती मेघवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल दौलतांवाली, पीलीबंगा गांव, चक 16 पीबीएन, 10 एमओडी व चक 2 जेडब्लयू में पेयजल स्कीम को लेकर सोमवार को जयपुर में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता सीएम चौहान से मिला। विधायक ने चौहान को उक्त गांवों व चकों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने की बात कही। इस पर चौहान ने स्कीम में नियमानुसार प्रक्रिया कर उक्त गांवों व चकों को पेयजल उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया। मुख्य अभियंता चौहान ने बताया कि विधायक द्रोपती मेघवाल के प्रयासों से पीलीबंगा विधानसभा के कई गांवों में पेयजल योजनाएं स्वीकृत हुई तथा पेयजल मुद्दे पर अधिक बजट पारित हुआ। प्रतिनिधिमंडल में भाजयुमो देहात अध्यक्ष महेन्द्र खिलेरी, भाजपा युवा नेता विजय बेनीवाल, शिक्षण समिति व गौशाला सेवा समिति अध्यक्ष भागीरथ बेनीवाल, रामस्वरूप बेनीवाल आदि शामिल थे।


ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन
नोहर.

भीषण गर्मी में पेयजल किल्लत से त्रस्त ढाणी चारणान के ग्रामीणों ने सोमवार को जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। अभियंता के खाली चैम्बर में घुस नारेबाजी कर धरना दिया। ग्रामीणों ने शीघ्र पेयजल समस्या का समाधान नहीं किए जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।


ढाणी चारणान में पिछले एक पखवाड़े से पेयजल वितरण व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है। इससे आक्रोशित ग्रामीण सरपंच प्रतिनिधि राजाराम खोथ के नेतृत्व में जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचे तथा विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि पेयजल पाइप लाइन के रख-रखाव के लिए नियुक्त ठेकेदार के कार्मिक शराब के नशे में ग्रामीणों से दुव्र्यवहार करते हैं। अमानक पाइप लाइन डालने से लगातार लीकेज की समस्या हो रही है। इससे ढाणी में पेयजल संकट पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने ठेकेदार के कार्मिकों को तुरंत प्रभाव से हटाने की मांग की है। इस संबंध में एईएन ग्रामीण च्यानणराम कड़वासरा को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर किसान नेता रामकिशन भाकर, दीपचंद वर्मा, भीमराज मेघवाल, दीपचंद वर्मा, पूर्णाराम, नत्थुराम मेघवाल, रामसिंह चारण, कृष्ण ज्याणी, जाकिर खान, गुलाब वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।