6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विवाहिता की मेहंदी छूटने से पहले सुहाग के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, .. और सब कुछ उजड़ गया

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
died due to electric shock

विवाहिता की मेहंदी छूटने से पहले सुहाग के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, .. और सब कुछ उजड़ गया

हनुमानगढ़/संगरिया
ग्राम चकप्रतापनगर में बिजली कर्मियों की कोताही एक युवक पर भारी पड़ गई। फ्यूज़ लगाते वक्त करंट लगने से उसकी मौत हो गई। निजी चिकित्सालय के चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक माह पूर्व ही मृतक की शादी हुई थी। किसान नेता अमोलकसिंह खोसा, हरविंद्रसिंह व परिजनों ने आरोप लगाया कि बिजली कर्मियों की कोताही के चलते गांव के मोटर वाइंडिग व बिजली रिपेयरिंंग मिस्त्री वार्ड 9 निवासी गुरदीपसिंह (28) पुत्र बूटासिंह को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

लाईनमैन आता नहीं..
परिजनों ने आरोप लगाया कि यहां लाईनमैन आता नहीं है। जिसके चलते गांव के मिस्त्री ही काम चलाते हैं। जेईएन भी इस संबंध में ध्यान नहीं रखते। ग्रामीणों ने स्थाई रुप से व्यवस्था करवाने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि गुरदीपसिंह बुधवार शाम एक किसान के यहां ट्रांसफॉर्मर पर ग्रिप में फ्यूज़ लगाने गया था। बिजली कर्मियों को बिजली बंद करने की बात कहकर वह काम में जुट गया। इस दौरान बिजली बंद नहीं हुई और 11 हजार वॉट तार में प्रवाहित करंट से गुरदीपसिंह बुरी तरह झुलस गया।

मेहंदी भी नहीं छूटी थी..
संगरिया के एक निजी चिकित्सालय देर शाम उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी एक माह पूर्व किलियांवाली (अबोहर) निवासी अमनदीपकौर से शादी हुई थी। विवाहिता की अभी मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि उसका सब कुछ उजड़ गया। घर में रो-रोकर सबका हाल बेहाल है। आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। गौरतलब है कि दो माह पूर्व गांव के वार्ड 8 निवासी गगलासिंह की भी इसी तरह करंट लगने से मौत हो गई थी।